फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के लिए 4315 यात्री रवाना, जानें यात्रा से जुड़ी ये पांच काम की बातें

Sat, 29 Apr 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Apr 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
kedarnath Dham 4315 passengers left for Kedarnath from Sonprayag Chardham Yatra 2023
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। आज शनिवार सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 4315 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। 1.66 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। मौसम की चुनौतियों के बाद भी अब तक केदारनाथ धाम में 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए।



केदार घाटी में बारिश और बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को काफी उत्साह है। 3070 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने से अब तक 44 हजार, गंगोत्री धाम में 46 हजार और बदरीनाथ में लगभग 16 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे। हेमकुंड के लिए अब तक 16 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि चारधाम यात्रा के लिए 21 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं
 

kedarnath Dham 4315 passengers left for Kedarnath from Sonprayag Chardham Yatra 2023
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

30 अप्रैल तक पंजीकरण बंद
मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण बंद किया गया। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं।

kedarnath Dham 4315 passengers left for Kedarnath from Sonprayag Chardham Yatra 2023
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऐसे करें बुकिंग

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath Dham 4315 passengers left for Kedarnath from Sonprayag Chardham Yatra 2023
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

ये हैं जरूरी बातें 

  • रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
  • एक ई-मेल आईडी से एक बार में अधिकतम 6 यात्रियों के टिकटों की बुकिंग ही कर सकेंगे।
  • समूह में यात्रा करने पर एक आईडी से अधिकतम 12 यात्रियों के टिकट बुक किए जा सकते हैं।
  • मौसम की खराबी के कारण उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया रिफंड मिलेगा। 
  • 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर यात्रियों को किराया वापस नहीं किया जाएगा।
  • वहीं, 48 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर आपको 25 प्रतिशत किराया वापस मिल जाएगा।
  • यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी जरूरी होगी। जिसमें आप आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी कार्ड भी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
kedarnath Dham 4315 passengers left for Kedarnath from Sonprayag Chardham Yatra 2023
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सात मई तक बुकिंग फुल

फिल्हाल दूसरे स्लॉट में सात मई तक की यात्रा के लिए बुकिंग बंद हैं। तीसरे स्लॉट की बुकिंग खुलने की जानकारी जल्द ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

ये भी पढ़ें...Tehri News: चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed