फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat raised question on sting operation cbi investigation

स्टिंग ऑपरेशनः उत्तराखंड मुख्यमंत्री रावत ने उठाए CBI पर सवाल

Thu, 09 Jun 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jun 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
harish rawat raised question on sting operation cbi investigation
हरीश रावत - फोटो : file photo

उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर सीबीआई जांच का सामना कर रहे सीएम हरीश रावत ने सीबीआई जांच के तरीके पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


बीजापुर हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में लाभार्थी ही आरोपी होता है और उसी के विरुद्ध जांच व कार्रवाई होती है। मगर उनके विरुद्ध जिस बिंदु को लेकर सीबीआई जांच शुरू हुई है, उसमें वे कहीं से भी लाभार्थी नहीं हैं।
विज्ञापन


दल बदल से भाजपा को लाभ होना था न कि कांग्रेस को। उन्होंने यह तर्क भी दिया कि स्टिंग ऑपरेशन से पूर्व ही वे सभी बागी विधायकों की सदस्यता खारिज करने के लिए अर्जी लगा चुके थे। ऐसे में उनकी कांग्रेस में वापसी का सवाल ही पैदा नहीं होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच पर उठाए सवाल

harish rawat raised question on sting operation cbi investigation
सीबीअाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच में वे पूरा सहयोग कर रहे हैं। दलबदल के मामले में जो भी पात्र शामिल हैं, सभी की जांच होनी जरूरी है। इस पूरे सियासी संकट में किसी तीसरे एक्टर का पूरा हाथ है, जिसके कैरेक्टर की जांच भी सीबीआई को करनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग सीधे तौर पर भाजपा ने की, इसके बावजूद भाजपा नेताओं से अब तक कोई पूछताछ क्यों नहीं हुई। किशोर उपाध्याय के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए वे चौबीस घंटे उपलब्ध हैं।

मगर यदि अब किसी को प्रोटोकॉल चाहिए तो उसका भी इंतजाम कर दिया जाएगा। लंढौरा में हुए बवाल के बाद महापंचायत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साठ साल में प्रदेश से पहला दलित जाएगा राज्यसभा

harish rawat raised question on sting operation cbi investigation
हरीश रावत

राज्यसभा के लिए किशोर उपाध्याय के बजाए प्रदीप टम्टा के नाम की घोषणा करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है।

इसके लिए स्वयंवर जैसी व्यवस्था है, जो इसमें चुना जाता है उसे ही चुनाव लड़ाया जाता है। हरीश रावत ने यह भी कहा कि यह गर्व की बात है कि साठ साल में पहली बार उत्तराखंड से कोई दलित व्यक्ति राज्यसभा जाएगा।

ये सवाल उठाए
- राजभवन में विधायकों को लेकर जाने वाली बस की व्यवस्था किसने की?
- चार्टर फ्लाइट किसने बुक कराई और उसका भुगतान किसने किया?
- गुड़गांव में जहां विधायकों को रखा गया उसका भुगतान किसने किया?
- एयरपोर्ट और होटल के सीसीटीवी फुटेज को क्यों नहीं देखती सीबीआई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed