फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat demand back special status of uttarkhand.

कांग्रेसी सीएम ने मोदी से कही 'मन की बात', वापस मांगा विशेष दर्जा

Fri, 11 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
harish rawat demand back special status of uttarkhand.

मन की बात सुनाने वाले पीएम मोदी जब ऋषिकेश पहुंचे तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने मन की बात कह डाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगे हाथ उन्हें मांग पत्र भी सौंप दिया।

विज्ञापन


इसमें सीएम ने प्रधानमंत्री से उत्तराखंड का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कारणों से प्रदेश को वर्ष 2001 में विशेष दर्जा मिला था, वे अभी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


विशेष दर्जा छिनने से प्रदेश को 3200 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आपदा पुनर्निर्माण पैकेज के साथ आईडीपीएल ऋषिकेश और एचएमटी हल्द्वानी को फिर से शुरू करने के लिए भी पैकेज मांगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा पर आने का न्यौता भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बात कहने में सेकंड की भी नहीं की चूक

harish rawat demand back special status of uttarkhand.

प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री ने बीजापुर गेस्ट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रखने में उन्होंने एक सेकंड की भी चूक नहीं की, हालांकि भाजपाई चूके और वन रैंक-वन पेंशन की वाहवाही करने तक ही सीमित रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीएमओ में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ उनकी सकारात्मक वार्ता हुई थी और आज प्रधानमंत्री का रुख भी सकारात्मक रहा। मुख्यमंत्री ने आपदा के बाद प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सीडी भी प्रधानमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री इस बात से अधिक खुश नजर आए कि प्रधानमंत्री से वह अपने मन की सारी बातें कह पाए। उन्होंने बताया कि आपदा पुनर्निर्माण पैकेज तीन साल के लिए मिला था। अब तीसरा साल शुरू होगा।

पढ़‌िए, ज्ञापन म‌िलने पर क्या बोले पीएम?

harish rawat demand back special status of uttarkhand.

इस पैकेज के तीसरे साल का पैसा जल्दी आवंटित किए जाने के लिए भी उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है, ताकि अधूरे पड़े फ्लाई ओवर और सड़कों का काम न रुकने पाए। वित्त आयोग की संस्तुतियों के बाद केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी रावत ने प्रधानमंत्री से मांग की।

उन्होंने बताया कि इको सिस्टम संरक्षण और सुधार की दिशा में हो रहे कार्यों के लिए 100 करोड़ मिला था। इस बाबत प्रधानमंत्री से और आर्थिक सहायता मांगी गई है।

बोले सीएम
जैसे ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया, वे बोले-‘हमें सब पता है।’ मैं उनको मांगें बताता रहा है और वह गौर से सुनते रहे। उनका रुख ‘मन भावे-मूंड हिलावे’ वाला रहा।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed