फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat constituency in haridwar

रैली में दिखी हरीश के हरिद्वार गढ़ की दरारें

Sun, 23 Feb 2014 11:58 PM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
harish rawat constituency in haridwar

हरीश के हरिद्वार दुर्ग की बुनियाद हिलती दिख रही है। वर्ना इस बात की कोई वजह नहीं है कि पिछले पांच साल में हरीश रावत ने जिस क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाकर सबसे ज्यादा समय दिया, राहुल की रैली में उसी क्षेत्र की मौजूदगी दमदार नहीं रही।

विज्ञापन


इस क्षेत्र के पिछड़ों व अकलियतों की कम संख्या रणनीतिकारों की पेशानी पर बल डालने के लिए काफी है।

हरिद्वार से नहीं आई अपेक्षित भीड़
इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बतौर केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद के रूप में सबसे ज्यादा समय हरिद्वार जनपद में बिताया। इसी क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में उनके परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून में हुई रैली भीड़ के लिहाज से तो संतोषजनक थी लेकिन जिस हरिद्वार ने हरीश रावत का 20 साल का राजनीतिक वनवास खत्म कर संसद पहुंचाया वहां की भागीदारी अप्रत्याशित रूप से कम होना कम चिंता का विषय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव में अकलियतों, पिछड़ों के सहारे जीत दर्ज करने के वाले हरीश को नए सिरे से मंथन भी करना होगा।  

मोदी की रैली से तुलना का था डर
रैली के बाद ज्यादातर लोगों की जिरह भीड़ को लेकर रही। वैसे भी जिस भरे मैदान पर मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था उसके आधे हिस्से में ही राहुल गांधी की रैली का आयोजन किया गया।


हालांकि कांग्रेस पहले तो इस कार्यक्रम को महिला व पूर्व सैनिक सम्मेलन के रूप में प्रचारित करती रही लेकिन बाद में आकर जनसभा का नाम दे दिया गया। क्योंकि कांग्रेसियों में भी कहीं ना कहीं मोदी की रैली से होने वाली तुलना का डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed