फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat comment on satpal maharj

पार्टी कलह को हंसी-ठिठोली कह रहे हैं रावत

Sat, 15 Mar 2014 04:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Mar 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
harish rawat comment on satpal maharj

कहते हैं होली में दुश्मन भी गले मिल जाते हैं, लेकिन लोकसभा के लिए बिछी चुनावी बिसात में यह बेमतलब हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानों की गोली दाग रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत इसे होली की ठिठोली बता रहे हैं। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड का एक भी उम्मीदवार अब तक घोषित नहीं कर सका है। होली के बाद फिर से नामों पर समीक्षा होनी है, उसके बाद ही उम्मीदवारों के नाम घोषित होंगे।
विज्ञापन


घमासान नहीं हुआ शांत
कांग्रेस में टिहरी और पौड़ी लोकसभा सीटों को लेकर चल रहा घमासान शांत नहीं हुआ है। नैनीताल सीट पर भी केसी बाबा के अलावा पूर्व सांसद महेन्द्र पाल का नाम भी उठ रहा है। जबकि अभी तक वर्तमान सांसद बाबा के नाम पर मुहर भर लगने की बात आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इस्तीफा लिए घूम रहे महाराज

harish rawat comment on satpal maharj

सतपाल महाराज दिल्ली में हैं और बताते हैं एक बार फिर उनके तेवर पार्टी को मुश्किल में डाले है। महाराज से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने इस्तीफे तक की पेशकश की है।

महाराज के निशाने पर एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं। उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं।

'होली में चलती है ठिठोली'
सतपाल महाराज के चुनाव न लड़ने और उनकी नाराजगी को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नया मोड़ दे दिया। उनका कहना है कि होली का माहौल है, इसमें ठिठोलियां तो चलती रहती हैं।

महाराज जी को लगता है कि विकास में कमी है तो वह पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतेगी।

'सीएम या नेता किसी सांसद को नहीं जिताता'

harish rawat comment on satpal maharj

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी अप्रत्यक्ष रूप से हरीश रावत पर निशाना साधा है। दरअसल सतपाल महाराज ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का कारण यह बताया कि हरीश रावत ने आलाकमान से तीन सीटें हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा को जिताकर देने की बात कही है। ऐसे में पौड़ी और टिहरी सीट का क्या होगा।

इसी संदर्भ में विजय बहुगुणा का कहना है कि एक सीएम या कोई नेता किसी सांसद को नहीं जिताता उसकी छवि और संगठन से वह जिताता है।

विजय बहुगुणा ने अपनी उम्मीदवारी पर भी यू टर्न लेते हुए कहा कि अगर पार्टी टिहरी से चुनाव लड़ने का निर्देश देती है तो सोचेंगे।

इनका है कहना

harish rawat comment on satpal maharj

होली का माहौल है। इस समय तो ठिठोलियां चलती रहती हैं। महाराज जी को अगर लगता है कि विकास में कमी है तो वह पूरी की जाएगी।
-मुख्यमंत्री हरीश रावत

कोई सीएम या नेता किसी को नहीं जिताता, उम्मीदवार की छवि और संगठन की ताकत से वह जीत हासिल करता है।
-पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed