फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar : tantric physically abused girl, case file

हरिद्वारः तंत्र मंत्र से इलाज के नाम पर तांत्रिक ने किया युवती का यौन शोषण, केस दर्ज

Sat, 25 Jan 2020 07:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jan 2020 07:16 PM IST
सार

  • कोर्ट ने कथित तांत्रिक समेत चार के खिलाफ केस के आदेश दिए 

विज्ञापन
haridwar : tantric physically abused girl, case file
- फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

तंत्र-मंत्र से इलाज के नाम पर एक युवती के यौन शोषण का  मामला सामने आया है। आरोप है कि कथित तांत्रिक ने पीड़िता के परिवार से चार लाख की रकम भी ठग ली। पीड़िता की शिकायत पर  कोर्ट ने ज्वालापुर पुलिस को एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने अपने वकील दिनेश वर्मा के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी तबियत पिछले कुछ माह से खराब चल रही थी। उसके एक परिचित ने उसके पिता को तांत्रिक से इलाज कराने की सलाह दी। परिचित की बात पर भरोसा कर पिता ने धनपुरा निवासी कथित तांत्रिक फारुख से संपर्क किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि फारुख ने युवती का तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर धीरे धीरे चार लाख रुपए ठग लिए। युवती के स्वास्थ्य में अलबत्ता कोई सुधार नहीं आया। काफी पूछने पर युवती ने अपनी मां को बताया कि इलाज के नाम पर तांत्रिक ने उसका शारीरिक शोषण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिवार ने फारुख से मिलकर आपत्ति जताते हुए रकम वापस मांगी तो उसने साफ इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि फारुख और उसके परिवार ने  घर आकर मारपीट की और अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र पर  सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम कंचन चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी को आरोपी फारुख, आलम, नूर अली, अली हसन और रोजीना निवासीगण धनपुरा पथरी (हरिद्वार) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed