{"_id":"68a4ae4a268a7fedc70eee8d","slug":"haridwar-state-tax-department-team-tightens-grip-on-steel-firms-collects-rs-2-10-crore-tax-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: राज्य कर विभाग की टीम ने स्टील फर्मों पर कसा शिकंजा, 2.10 करोड़ टैक्स वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: राज्य कर विभाग की टीम ने स्टील फर्मों पर कसा शिकंजा, 2.10 करोड़ टैक्स वसूला
Tue, 19 Aug 2025 10:36 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री की कर चोरी विरोधी सख्त नीति और आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राज्य कर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य कर विभाग ने कर चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरिद्वार संभाग के लक्सर क्षेत्र में आयरन और स्टील से जुड़ी तीन बड़ी फर्मों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जीएसटी अपवंचन और स्टॉक में भारी गड़बड़ी पकड़ी गई। जांच के दौरान ही विभाग ने फर्मों से 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल लिया। विभाग ने सभी फर्मों के अभिलेख जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की कर चोरी विरोधी सख्त नीति और आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मिली शिकायतों में पता चला था कि कई स्टील फर्में अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर अपने रिटर्न में भुगतान बेहद कम या शून्य दिखा रही हैं। इसी आधार पर आयुक्त ने अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी और संयुक्त आयुक्त राजेंद्र लाल वर्मा को विशेष जांच दल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड मानसून सत्र: विस में विपक्ष का हंगामा...कार्यसूची फाड़कर पर्चे उड़ाए, सचिव की मेज पलटी, तोड़ा माइक
विज्ञापन
इसके बाद लक्सर क्षेत्र की तीन फर्मों की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। उपायुक्त दीपक कुमार, उपायुक्त मनीषा सैनी और उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा की अगुवाई में 30 अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापा मारा। सर्वे के दौरान स्टॉक टेकिंग में निर्मित और कच्चे माल के आंकड़ों में बड़ी विसंगतियां सामने आईं।
विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी अधिनियम-2017 के तहत सभी अभिलेख जब्त कर लिए हैं। जांच पूरी होने के बाद कर की मांग निर्धारित कर वसूली की जाएगी।