{"_id":"6788e12b569e30abd00a5b18","slug":"haridwar-news-income-tax-team-raids-sidcul-pharma-company-panic-among-employees-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: सिडकुल की फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, सभी मुख्य गेट पर लगाया ताला, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: सिडकुल की फार्मा कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, सभी मुख्य गेट पर लगाया ताला, पूछताछ जारी
Thu, 16 Jan 2025 04:12 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 Jan 2025 04:12 PM IST
सार
Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र की फार्मा कंपनी में अचानक आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने सभी गेट पर ताला लगाया और अंदर कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
कंपनी के बाहर खड़े कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में सिडकुल क्षेत्र की फार्मा कंपनी में आज इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। अचानक टीम को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जो कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे वह अंदर ही हैं और जिनकी शिफ्ट अब शुरू होने वाली थी उन्हें बाहर ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Haridwar: नक्षत्र वाटिका के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
इनकम टैक्स की टीम ने सभी मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक तक के फोन बंद हैं। शिफ्ट से वंचित कर्मचारी परेशान होकर बाहर ही खड़े हैं।
विज्ञापन