फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News huge fire broke out in flat at Nakshatra Vatika Youth jumped from third floor died

Haridwar: नक्षत्र वाटिका के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, मौत

Thu, 16 Jan 2025 12:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jan 2025 12:10 PM IST
सार

Haridwar News: रानीपुर झाल के पास नक्षत्र वाटिका के कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।

विज्ञापन
Haridwar News huge fire broke out in flat at Nakshatra Vatika Youth jumped from third floor died
- फोटो : istock

विस्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण की थी घबराकर वहां रह रहे एक व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नक्षत्र वाटिका निकट रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई है। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने पहुंची भीड़ का कोतवाली में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,कई युवक घायल

Trending Videos

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने पर पता चला कि सोनू सिंह(36) पुत्र श्यामवीर निवासी नक्षत्र वाटिका फ्लैट नंबर 57 के तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण कूल्हे, चेस्ट व शरीर के अन्य जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है। 

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायल सोनू सिंह को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मौके पर पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed