फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Crowd came to release history sheeter ruckus in police station lathicharge

Roorkee: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने पहुंची भीड़ का कोतवाली में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,कई युवक घायल

Wed, 15 Jan 2025 08:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2025 08:05 PM IST
सार

Roorkee News: सुभान एनडीपीएस में वांछित चल रहा है। पुलिस कई दिनों से उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी थी। बताया गया है कि बुधवार को वह चुनाव प्रचार कर रहा था और किसी ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
Roorkee News Crowd came to release history sheeter ruckus in police station lathicharge
रुड़की में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंढौरा में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां उसे छुड़ाने के लिए पहुंची लोगों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते हुए देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर कर दिया। इस दौरान महिलाओं समेत कई युवक घायल हो गए। प्रदर्शनकारी अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए कई वाहनों को कब्जे में लिया है। अब इन वाहनों के आधार पर पुलिस प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन


कस्बा लंढौरा निवासी सुभान मंगलौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। सुभान के पिता नगर पंचायत लंढौरा से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सुभान एनडीपीएस में वांछित चल रहा है। पुलिस कई दिनों से उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी थी। बताया गया है कि बुधवार को वह चुनाव प्रचार कर रहा था और किसी ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस सुभान को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। सुभान की गिरफ्तारी की जानकारी समर्थकों को लगी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया और सभी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के लिए मंगलौर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर में ही कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ सुभान को छोड़ने की जिद पर अड़ गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकराते हुए भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ कोतवाली से हटने को तैयार नहीं हुई। जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद लोग अपने वाहनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के चार लोगों की मौत: क्या है मेंहदीपुर में कमरा नंबर 119 का राज? सामूहिक आत्महत्या या...ऐसे मिले शव



पुलिस ने इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। लाठीचार्ज में महिलाओं समेत कई युवक घायल बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर लाया गया था जिसको छुड़ाने के लिए भीड़ कोतवाली में हंगामा कर रही थी। समझाने पर भी नहीं माने तो सख्ती से उन्हें हटाया गया।

सुभान के खिलाफ दर्ज हैं 25 मुकदमे
हिस्ट्रीशीटर सुभान स्मैक तस्करी के लिए जिलेभर में कुख्यात है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी सुभान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

कुख्यात के भाई समेत चार गिरफ्तार
सुभान को छुड़ाने आए लोगों में उसका भाई भी शामिल था। पुलिस ने सुभान के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि सहेजमा, इसरार, साजिद व इमरान को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed