{"_id":"6500182b0ff663000a0266df","slug":"haridwar-news-dead-body-found-near-jwalapur-railway-underpass-head-badly-crushed-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: ज्वालापुर रेलवे अंडरपास के पास मिला शव, सिर बुरी तरह से कुचला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: ज्वालापुर रेलवे अंडरपास के पास मिला शव, सिर बुरी तरह से कुचला, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 12 Sep 2023 01:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:22 PM IST
सार
आशंका है कि या तो रात को शराब पीने के दौरान विवाद होने के चलते किसी भारी चीज से सिर पर किया गया है, या फिर सोते समय किसी वाहन के चढ़ने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
शव मिला
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र और कनखल में दो हत्याओं के बाद आज मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का सिर कुचला हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह ज्वालापुर रेलवे अंडरपास से लगी एक लकड़ी की टाल के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ामिला। सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर उन्होंने बताया कि व्यक्ति का सिर कुचला हुआ था और शव पूरी तरह खून से लथपथ था।
विज्ञापन
प्यार...धोखा और खूनी अंजाम: पत्नी को हुआ शक तो गाड़ी पर लगाया जीपीएस, फिर फौजी ने प्रेमिका को लगा दिया ठिकाने
विज्ञापन
शव किसी मजदूर का हो सकता है। आशंका है कि या तो रात को शराब पीने के दौरान विवाद होने के चलते किसी भारी चीज से सिर पर किया गया है, या फिर सोते समय किसी वाहन के चढ़ने से यह हादसा हुआ है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।