फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: 9216 unclaimed bone got immerse in Ganga in haridwar

हरिद्वार: 9216 लावारिस आत्माओं को मिली गंगा की गोद, देवोत्थान सेवा समिति ने विसर्जित की अस्थियां

Sat, 25 Sep 2021 09:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Sep 2021 09:07 PM IST
सार

देवस्थान सेवा समिति की ओर से किया जाने वाला लावारिस अस्थियों का विसर्जन कार्य अत्यंत पुण्यदायी है। लावारिस का वारिस बनने के लिए वह संस्था बेहद सराहनीय कार्य कर रही है।

विज्ञापन
haridwar news: 9216 unclaimed bone got immerse in Ganga in haridwar
bone immersion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनाकाल में असमय काल का ग्रास बने लोगों को आखिरकार मुक्ति मिल ही गई। देवोत्थान सेवा समिति की ओर से लावारिस अस्थियों को कनखल स्थित सती घाट पर पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और 100 किलो दूध के साथ गंगा में विसर्जित की गई। संस्था ने लगातार 20 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में 9216 लोगों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर लावारिस आत्माओं को गंगा की गोद दी। 

विज्ञापन


हजारों लावारिस अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करती चली आ रही है समिति
इस अवसर पर श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि देवस्थान सेवा समिति की ओर से किया जाने वाला लावारिस अस्थियों का विसर्जन कार्य अत्यंत पुण्यदायी है। लावारिस का वारिस बनने के लिए वह संस्था बेहद सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था के महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि देवोत्थान सेवा समिति से जुड़े लोग वैसे तो 19 सालों से निरंतर देशभर से एकत्र करके हजारों लावारिस अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करते चले आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बार खास बात ये है कि इन अस्थियों में ज्यादातर अस्थियां उन लोगों की थी, जिनकी मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। विशेष तौर पर कोरोना से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली और पूरे एनसीआर के श्मशान घाटों से अस्थियां उठाकर वो हरिद्वार लाए। उन्होंने कहा कि 2003 में उन्होंने इस काम की शुरूआत की थी और अब तक उन्होंने लगभग 15100 लोगों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर उन्हें मोक्ष दिला चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी ने बताया कि आगे भी उनका ये अभियान जारी रहेगा। पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने यह काम करने वाले लोगों को भगीरथ की संज्ञा दी। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि लावारिसों का परिजन बन अस्थियों का विसर्जन करना बड़ा महान कार्य है। इस मौके पर योगेंद्र सिंह मान, किरणदीप कौर, रामकिशन लोहिया, शारदा प्रसाद, नमन शर्मा, आशीष कश्यप, निखिल कप्तान सिंह, गोपाल शर्मा, गोपाल वर्मा, जगदीश लाल पाहवा, पंडित राजीव तुंबडिया, उमेश कौशिक आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed