फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hard work paid off villagers, leaning government

रंग लाई ग्रामीणों की मेहनत, झुकी सरकार

Sun, 27 Oct 2013 11:39 AM IST
असर अमर, कर्णप्रयाग
असर अमर, कर्णप्रयाग Updated Sun, 27 Oct 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
hard work paid off villagers, leaning government

आखिरकार सुंदरगांव के ग्रामीणों की श्रमदान की पहल रंग ले आई है। शनिवार को लोनिवि ने रिठोली बैंड-सुंदरगांव-कनोठ मोटर मार्ग पर जेसीबी भेजकर आगे का मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में सुंदरगांव तक मार्ग की कटिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। क्षेत्र के छह गांवों के लिए स्वीकृत सात किमी रिठोलीबैंड-सुंदरगांव-कनोठ मोटर मार्ग के भी अब जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


पढें, रामदेव का भाई सामने नहीं आया तो होगी कुर्की
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया
डेढ़ किमी तक तातापाणी तक बने मार्ग का दो किमी आगे तक निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण के दौरान विभाग को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मोटर मार्ग पिछले सात साल से डेढ़ किमी तक अटका था। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस दौरान शासन, प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन सड़क आगे नहीं बढ़ पाई।


पढें, नेता जी के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग


पैदल दूरी नापने को विवश
सड़क नहीं होने से ग्रामीण आज भी कई किमी पैदल दूरी नापने को विवश हैं। बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने के लिए पीठ पर लादकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।

विदित हो कि बीते सोमवार 21 और 23 अक्तूबर को सुंदरगांव के ग्रामीणों ने सहभागिता के साथ दिनभर श्रमदान कर मार्ग निर्माण का प्रयास किया था।

पढें, राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक, आईएमए में फर्जी भर्तियां


इनकी भी सुनिए

लोक निर्माण विभाग ने आखिरकार मोटर मार्ग की सुध ले ही ली। जेसीबी से निर्माण कार्य प्रारंभ होने से अब वर्षों से लंबित पड़ी इस सड़क के जल्द पूरा होने की उम्मीद जग गई है।
- मोहन सिंह सगोई, पूर्व प्रधान सुंदरगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed