फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   happy birthday cm dhami: pushkar singh dhami Birthday today, worshiped in Tapkeshwar temple, give unique gift to youth

Happy B'day CM Dhami: 46 के हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, पीएम मोदी व शाह ने दी शुभकामनाएं

Thu, 16 Sep 2021 07:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Sep 2021 07:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।

विज्ञापन
happy birthday cm dhami: pushkar singh dhami Birthday today, worshiped in Tapkeshwar temple, give unique gift to youth
मुख्यमंत्री देहरादून के टपकेश्वर मंदिर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज गुरुवार को जन्मदिन हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देहरादून के टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: अब सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का बयान वायरल, हरक सिंह और हरीश रावत को खींचा 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।

प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ
वहीं पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश के युवाओं को नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा आयोग, चयन आयोग समेत अन्य भर्तियों के लिए आने वाले फार्म भरने पर युवाओं को कोई फीस नहीं चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी व शाह ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को 46 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने धामी की विनम्रता की तारीफ की और लिखा कि वह उत्तराखंड के विकास के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।

अमित शाह ने धामी को जन्म दिवस की बधाई संदेश में लिखा। देवभूमि के कल्याण के प्रति आपकी निष्टा और समर्पण ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है। आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, उत्तराखंड के युवा, ऊर्जावान और विनम्र मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचे, इसके लिए ईश्वर उन्हें और अधिक ऊर्जा दें। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

दृष्टिबाधित बच्चों के साथ काटा केक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया और केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी और 10 कंप्यूटर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।

उत्तराखंड चुनाव 2022: दिखाई देने लगा मंत्रियों-विधायकों पर परफॉर्मेंस का दबाव, चुनाव से पहले आ रहा गुस्सा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे असाधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डा. आर राजेश कुमार एवं एसएसपी जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed