{"_id":"f957e10bc8b7b0652f2b3130e933b7ab","slug":"hair-transplant-center-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 11 Mar 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर गंजेपन की शिकायत है तो चिंता न करिए। सुशीला तिवारी अस्पताल में गंजेपन को दूर करने को प्रत्यारोपण तकनीक की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
पढ़ें,जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल
एसटीएच में एक युवक में हेयर ट्रांसप्लांट किया गया है। डाक्टरों का दावा है कि कुमाऊं में किसी भी सरकारी अस्पताल में इस तरह का पहला हेयर ट्रांसप्लांट हुआ है।
विज्ञापन
पुरुषों में ज्यादा गंजापन
बालों के टूटने और झड़ने की शिकायत भले ही महिलाएं ज्यादा करती हों पर डाक्टरों के अनुसार गंजे पुरुष ज्यादा होते हैं। गंजापन दूर करने को कई तरीके आजमाए जाते हैं। इसमें हेयर ट्रांसप्लांट भी है।
विज्ञापन
पढ़ें, संघर्षों का सागर पार कर छुआ अरविंद ने शिखर
लोगों को इसके लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। पर अब एसटीएच में हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
प्रत्यारोपण सफल
प्लास्टिक सर्जन डॉ. हिमांशु सक्सेना ने 29 साल के युवक पर सफलतापूर्वक बालों का प्रत्यारोपण किया है। डॉ. सक्सेना का दावा है कि ट्रांसप्लांट में रोगी के सिर के पीछे के हिस्से में मौजूद बालों को आगे की तरफ प्रत्यारोपित किया गया है।
पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!
पहले चरण में पांच सौ बाल प्रत्यारोपित किए गए। यह ऑपरेशन करीब आठ घंटे चला था। छह महीने के बाद इसके बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। एक बार ट्रांसप्लांट होने के बाद स्वत: ही बाल आने लगते हैं। जन संपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती कहते हैं कि यह अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।