GST Survey: हरिद्वार में व्यापारी पर लगाया 78 लाख जुर्माना, शून्य रिटर्न दाखिल करने वालों का वेरिफिकेशन जारी
शून्य रिटर्न दाखिल करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे वेरिफिकेशन अभियान के तहत हरिद्वार में एक व्यापारी पर बड़ा जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत अब तक 7148 ऐसे व्यापारियों का मौके पर वेरिफिकेशन किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेरिफिकेशन अभियान के तहत अब तक 7148 ऐसे व्यापारियों का मौके पर वेरिफिकेशन किया जा चुका है। मंगलवार को राज्य कर मुख्यालय में आयुक्त कर डॉ. अहमद इकबाल ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी ईमानदार व्यापारी को परेशान न किया जाए।
कर चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी बीच, जीएसटी की टीम ने हरिद्वार में एक व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया। व्यापारी ने फर्टीलाइज की आपूर्ति दिखाई है, जिससे राज्य को कर नहीं मिल पा रहा था। जांच के बाद व्यापारी पर 78 लाख अर्थदंड आरोपित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Lecturer Appointment: दुर्गम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, 15 अगस्त से पहले होंगी 449 नियुक्तियां
एक अन्य मामले में व्यापारी ने फर्नीचर, बेडिंग, मैटरेस आदि की खरीद-बिक्री को जीएसटी पंजीकरण कराया था लेकिन व्यापारी के घोषित पते पर कोई फर्म ही अस्तित्व में नहीं थी। व्यापारी ने फर्जी प्रपत्रों के आधार पर पंजीकरण लिया था। जांच के दौरान पाया गया कि फर्म ने 17 लाख की फर्जी आउटवर्ड सप्लाई दिखाई है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है।