{"_id":"6327d7916f2e64563d2a19f1","slug":"group-c-recruitment-calendar-will-be-released-this-week-uttarakhand-public-service-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"Group C Recruitment: इसी हफ्ते जारी होगा भर्तियों का कैलेंडर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तैयार की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Group C Recruitment: इसी हफ्ते जारी होगा भर्तियों का कैलेंडर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तैयार की योजना
Mon, 19 Sep 2022 08:15 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 19 Sep 2022 08:15 AM IST
सार
समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए पिछले सप्ताह सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत किया था। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने सप्ताहभर में भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी।आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चार बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया आयोग अक्तूबर से शुरू कर देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार से 23 भर्तियों का अधिकार मिलने के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग इसी सप्ताह भर्तियों का कैलेंडर जारी कर देगा। भर्तियों से पहले आयोग ने सरकार के पास आयोजन की रूपरेखा को लेकर प्रस्ताव भेजा है, जिसे इसी सप्ताह अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए पिछले सप्ताह सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत किया था। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने सप्ताहभर में भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी। इसके तहत आयोग बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...VDO Recruitment Scam: एक और आरोपी गिरफ्तार, 2016 में हुई भर्ती को लेकर खुलासा, यूएस नगर के 45 युवा हुए थे पास
विज्ञापन
ग्रीवांस रेडरेसल सेल स्थापित करने के बाद अब आयोग ने राज्य सरकार को परीक्षाओं के आयोजन की चुनाव की तर्ज पर रूपरेखा का प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आयोग भर्तियों का कैलेंडर जारी कर देगा। इसके साथ ही आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चार बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया आयोग अक्तूबर से शुरू कर देगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।