फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gram Panchayat Development Officer VDO Recruitment 2016 irregularities One more arrested Uttarakhand news

VDO Recruitment Scam: एक और आरोपी गिरफ्तार, 2016 में हुई भर्ती को लेकर खुलासा, यूएस नगर के 45 युवा हुए थे पास

Sun, 18 Sep 2022 11:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Sep 2022 11:37 AM IST
सार

वीडीओ भर्ती घोटाले में धूमाकोट के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। इस शिक्षक ने ऊधमसिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए पैसे लिए थे। शिक्षक से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने मुकेश चौहान निवासी सदन कविनगर, काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Gram Panchayat Development Officer VDO Recruitment 2016 irregularities One more arrested Uttarakhand news
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती 2016 में हुई गड़बड़ी में शनिवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। उसने कई अभ्यर्थियों से पास कराने के नाम पर पैसे लिए थे। वह आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का दोस्त बताया जा रहा है। अब इस मामले में भी कंपनी के मालिकों और डायरेक्टरों के नाम आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2016 में हुई इस भर्ती में गड़बड़ी की पोल कुछ दिनों बाद ही खुल गई थी। विभागीय जांच हुई और फिर वर्ष 2019 में मामला विजिलेंस के पास चला गया। इस प्रकरण में विजिलेंस ने जनवरी 2020 में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी को नामजद नहीं किया गया था।
विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मुकदमे की जांच को भी एसटीएफ को सौंप दिया गया था। एसटीएफ ने इस मामले में शुक्रवार को धूमाकोट के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। इस शिक्षक ने ऊधमसिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए पैसे लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट में अपने मन से गोलों को किया गया था काला
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिक्षक से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने मुकेश चौहान निवासी सदन कविनगर, काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। चौहान पर आरोप है कि उसने इसी गांव के कई लोगों को पास कराया।

इसके लिए ओएमआर शीट में अपने मन से गोलों को काला किया गया था। इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच में भी हो चुकी है। मुकेश चौहान मूल रूप से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। आरएमएस कंपनी का मालिक राजेश चौहान भी इसी क्षेत्र का निवासी है। दोनों पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं।
 

इस परीक्षा में भी फंस सकती है आरएमएस 
स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के केंद्र में आई आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन इस परीक्षा की जांच में भी फंस सकती है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा को भी इसी कंपनी ने आयोजित कराया था। प्रश्नपत्र भी इसी की प्रिंटिंग प्रेस में छापे गए थे। यही नहीं, इसके कुछ कर्मचारियों के माध्यम से ही ओएमआर शीट में छेड़छाड़ का खेल खेला गया था। 

ये भी पढ़ें...Group C exam: परीक्षाओं के दौरान लागू की जाएगी धारा 144, लोक सेवा आयोग के चुनावी मोड प्रस्ताव पर मंथन शुरू

एक ही गांव के 45 युवा हुए थे पास 
इस परीक्षा को दो बार कराया गया। पहली बार में जब गड़बड़ी का खुलासा हुआ तो दोबारा कराया गया। इस बार रिजल्ट आया तो पता चला कि जो युवा पहली बार हुई परीक्षा में अव्वल थे, वे दोबारा हुई परीक्षा में फिसड्डी साबित हुए। ये सब ऊधमसिंह नगर जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस परीक्षा में खेल करने वाले भी कुमाऊं के इसी क्षेत्र के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed