फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   governor kk paul talk cm harish rawat on attack in tarun vijay.

सांसद पर हमले का मामला गरमाया, राज्यपाल ने जताई नाराजगी

Sat, 21 May 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
governor kk paul talk cm harish rawat on attack in tarun vijay.
तरुण विजय - फोटो : AmarUjala

चकराता के पोखरी गांव में दलितों के साथ मंदिर प्रवेश करने पर भीड़ के हमले में भाजपा सांसद तरुण विजय के घायल होने का मामला गरमाता जा रहा है। राज्यपाल केके पॉल ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अभी तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात कर मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने के साथ ही क्षेत्र में दलितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

मामले में सीएम हरीश रावत ने तुरंत गढ़वाल कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

तरुण विजय की बेटी और पत्नी पहुंची देहरादून

governor kk paul talk cm harish rawat on attack in tarun vijay.
तरुण विजय पर हमला - फोटो : AmarUjala

वहीं घटना के बाद तरुण विजय की पत्नी और बेटी देहरादून पहुंच गई हैं। तरुण विजय की पत्नी और बेटी ने हमले को पूर्व नियोजित और भयावह बताया है।

बेटी ने कहा कि वहां पर पूरी भीड़ इकठ्ठा थी और सब बड़े-बड़े पत्थर बरसा रहे थे। उनके पिता को बचने के लिए दो किमी तक दौड़ना पड़ा। यहीं नहीं उनकी गाड़ी को खाई में धकेल दिया गया। 

शनिवार को राज्य सरकार और राज्यपाल ने सांसद का हाल जाना। इसके साथ ही ‌इलाज के लिए कहीं बाहर जाने को कहा है। जिस पर सांसद ने देहरादून में ही इलाज कराने की बात कही और बाहर जाने से इनकार कर दिया।

देवदर्शन कर लौटते वक्त भीड़ ने बोला था हमला

governor kk paul talk cm harish rawat on attack in tarun vijay.
मंदिर में दर्शन करके सांसद बाहर निकले तभी भीड़ ने हमला बोल दिया। - फोटो : AmarUjala

शुक्रवार को देहरादून के चकाराता क्षेत्र के पोखरी गांव में बने ‌नवनिर्मित बने शिलगुड़ मंदिर में दलितों के साथ देवदर्शन करने गए थे। दर्शन करके लौटते वक्त भीड़ ने हमला कर दिया था जिसमें सांसद को भागकर जान बचानी पड़ी थी।

हमलावरों ने पथराव करके वाहनों से शीशे तोड़ दिए और सांसद के साथ गए आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षक दौलत कुंवर की गाड़ी को खाई में ढकेल दिया।

चकराता स्थित सेना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सांसद को देर शाम दून के लिए रेफर कर दिया। यहां सांसद को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम डॉ. रविनाथ रमन और एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने चकराता पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed