{"_id":"1112846e-ef5c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"government-reduced-kerosene-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने प्रति माह 50 किलोलीटर घटाया केरोसिन का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने प्रति माह 50 किलोलीटर घटाया केरोसिन का कोटा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत देने के बजाय सरकार उनकी मुसीबत बढ़ने पर तुली है। ताज्जुब की बात है कि विकट हालातों में भी राज्य में केरोसिन का कोटा जून के मुकाबले 50 किलोलीटर कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सख्त जरूरत के बावजूद कोटे में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इतना ही नहीं टिहरी और पौड़ी में तो कोटा कम कर दिया गया है।
केरोसिन की सख्त जरूरत
आपदा के बाद अंधेरे में डूबे गांवों में केरोसिन की सख्त जरूरत है। मिट्टी तेल खत्म न होने के बाद लोग चीड़ के छिलकों को जलाकर रोशनी कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि इन हालातों को देखते हुए मिट्टी तेल का अतिरिक्त कोटा जारी किया जाएगा, लेकिन सरकार ने ऐसा करना जरूरी नहीं समझा। बुधवार को जुलाई, अगस्त व सितंबर महीने के लिए 2966 किलोलीटर प्रति माह का कोटा आवंटित किया गया।
विज्ञापन
जबकि अप्रैल, मई, जून में यह 3016 किलोलीटर प्रतिमाह था। साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जैसे आपदाप्रभावित जिलों का कोटा नहीं बढ़ाया गया है। वहीं, टिहरी के कोटे में 30 किलोलीटर और पौड़ी के कोटे में 20 किलोलीटर की कटौती जरूर कर दी गई है। शासनादेश के अनुसार बिना गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मैदानी क्षेत्र में 5 लीटर प्रति कार्ड और पहाड़ी जिलों में 7 लीटर केरोसिन प्रति कार्ड आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलावार कोटा
जिला - मासिक आवंटन(किलोलीटर में)
बागेश्वर 63
रुद्रप्रयाग 84
चंपावत 92
उत्तरकाशी 152
चमोली 174
टिहरी 174
पिथौरागढ़ 231
अल्मोड़ा 238
पौड़ी 287
हरिद्वार 336
नैनीताल 353
देहरादून 360
ऊधमसिंह नगर 422
(जुलाई, अगस्त व सितंबर के लिए)