{"_id":"66da576c7394fa7e8f04da7b","slug":"government-is-working-on-developing-mahabharata-circuit-maharaj-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-113911-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभारत सर्किट विकसित करने पर सरकार कर रही काम : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाभारत सर्किट विकसित करने पर सरकार कर रही काम : महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनोल मंदिर में आयोजित होने वाले जागड़ा महोत्सव में शामिल होने के लिए पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज बृहस्पतिवार की देर शाम हनोल पहुंच गए। इस दौरान जौनसार बावर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महाभारत सर्किट को विकसित करने पर कार्य कर रही है।
हनोल जा रहे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कालसी व साहिया में जोरदार स्वागत किया गया। रास्ते में पहले से मौजूद लोगों ने ढोल-ढमाऊ बजाकर व फूलमालाएं पहनाकर जौनसार बावर क्षेत्र में आने पर उनका आभार जताया। साहिया में उन्होंने वीर नंतराम नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उन्होंने बाजार क्षेत्र में पैदल चलकर ग्रामीणों का अभिवादन किया। उसके बाद चकराता पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्थानीय निवासियों व व्यापारियों ने स्वागत किया। छावनी परिषद के कार्यालय पहुंचे सतपाल महाराज को मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने क्षेत्र की पेयजल समस्या के बारे में बताते हुए समाधान की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चकराता में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कराए जाने की मांग की।
हनोल मास्टर प्लान के तहत होंगे कार्य
चकराता में मंत्री ने कहा कि चकराता एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। सरकार के माध्यम से योजना बनाकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। देर शाम हनोल पहुंचे कैबिनेट मंत्री का मंदिर समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हनोल मास्टर प्लान के तहत 120 करोड़ की लागत से विकास कार्यों को कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए महाभारत सर्किट को विकसित करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
जजरेड की स्थिति देखी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कालसी से चकराता जाते समय भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जजरेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -
बंद रहेंगे क्षेत्र के स्कूल
मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी देहरादून और उत्तरकाशी को हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व के उपलक्ष्य में कालसी, चकराता, त्यूणी व उत्तरकाशी जनपद के मोरी व पुरोला के स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए थे। निर्देशों पर अमल करते हुए देहरादून व उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों ने इन सभी क्षेत्रों में पहली से बारहवीं तक के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।