{"_id":"328f94338dc0b3a1ec1ef4fb40b2070c","slug":"godiyal-not-like-opposition-legislators","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Sep 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक गणेश गोदियाल की आए दिन मुख्यमंत्री से नाराजगी का राज आखिरकार खुल ही गया।
विज्ञापन
गुरुवार को खुद गोदियाल ने विधानसभा सदन में यह राज खोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विपक्षी सदस्यों के प्रति चाहत उन्हें अच्छी नहीं लगती।
पढें, गुरुजी बनना नहीं आसान, बीएड कॉलेज निचोड़ लेंगे जान
सदस्य अपनी हंसी रोक नहीं पाए
एक फिल्मी गाने की कुछ पंक्तियां उद्धृत करते हुए गोदियाल ने सदन में जब अपनी बात रखी तो मुख्यमंत्री समेत अन्य सभी सदस्य अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
आपदा पर चर्चा करते हुए गोदियाल ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को छोड़कर बाकी सभी को नकारा बता दिया। जाहिरी तौर पर उनका संकेत था कि मुख्यमंत्री के प्रति विपक्षी सदस्यों का नरम रुख है।
विज्ञापन
पढें, आसाराम के आश्रम पर चलेगा सरकारी 'बुलडोजर'
गीत की कुछ पंक्तियां
इस पर विपक्ष के कुछ सदस्यों ने टिप्पणी की। उसी बीच गोदियाल ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से नाराजगी सिर्फ इसी बात से रहती है कि गैर सीएम के करीब हैं और उनके अपने दूर। उन्होंने एक गीत की कुछ पंक्तियां गुनगुनाते हुए टिप्पणी की कि तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी...
विज्ञापन
पढें, प्रिंसिपल ने की छेड़खानी, छात्राओं ने की जमकर धुनाई
गीत की पंक्तियां सुन कर सदन में मौजूद मुख्यमंत्री समेत अन्य सदस्य भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ठहाकों और विपक्ष की टीका-टिप्पणी के बीच ही गोदियाल ने अपनी बात पूरी की।
सदन का माहौल हल्का
इसके पहले भाजपा विधायक संजय गुप्ता की टिप्पणियां सदन का माहौल हल्का बनाने में मददगार रहीं। आपदा पर चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन दिन उत्तराखंड में रुक कर आपदा के हालात देखे, जिसके चलते आज इतना काम हुआ।
पढ़ें, बेचारे नेताजीः इनके लिए भी डीएम साहब ही हैं!
इस पर संजय गुप्ता ने अपने ही अंदाज में नवप्रभात को आड़े हाथ लिया। गुप्ता की टिप्पणियों से भी सदस्यों में हंसी फूट पड़ी।
निशंक ने दी सरकार को जांच की चुनौती
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक बार फिर कुंभ के कार्यों की जांच की सरकार को चुनौती दी है। सदन में आपदा पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक नवप्रभात ने कुंभ के कार्यों और आपदा के कार्यों के तुलनात्मक अध्ययन की बात कही।
पढ़ें, भारत के गांव में नेपाल के सिम पर ट्रिन-ट्रिन
निशंक इस पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कुंभ के मामले को बेवक्त सत्तापक्ष उठा रहा है। सदन से बाहर निकल कर भी मीडिया से बातचीत में निशंक ने कहा कि सरकार जांच आयोग की धमकी दे रही है, उनकी चुनौती है कि पिछली सरकार के कार्यों की सरकार खुली जांच करा ले।