फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girls stopped salary of social welfare officer

'कन्याओं' ने रोका अधिकारी का वेतन

Fri, 13 Sep 2013 12:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Sep 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
Girls stopped salary of social welfare officer

देहरादून में गौरा देवी कन्या धन योजना का हाल देखकर डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम गुस्सा गए। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार सिंह को आड़े हाथों लिया और वेतन रोकने का आदेश कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें, जेल जाएंगे बालकृष्ण या मिलेगी जमानत
विज्ञापन


साथ यह भी कहा कि जब तक योजना का लक्ष्य पूरा नहीं होगा, वेतन नहीं मिलेगा। देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गौरा देवी कन्या धन योजना का कड़वा सच अमर उजाला ने पहले ही उजागर कर दिया था। गुरुवार को समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी पुरुषोत्तम ने पाया कि जितना योजना का लक्ष्य है उससे कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से उनका मूड खराब होना शुरु हो गया। वह बोले कि जो अधिकारी और पटल सहायक सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, उनका किसी भी दशा में वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची जिला शिक्षाधिकारी से प्राप्त करके सभी विकासखंडों को भेजी जाए।

पढ़ें, शांतिकुंज के साधक पहनेंगे ‘जेल’ के कपड़े


एडीओ समाज कल्याण और ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से छात्राओं के आवेदन फार्म भरवाएं और उन्हें योजना से लाभान्वित कराएं। शिक्षा विभाग के अधिकारी पात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध नहीं करा पाए। इससे भी जिलाधिकारी नाराज हो गए।

जांच ठंडे बस्ते में
समाज कल्याण विभाग के निदेशक बदल जाने से गौरादेवी कन्या धन योजना की जांच ठंडे बस्ते में चली गई है। उत्तराखंड के कई जिलों में इस योजना का लाभ पात्रों को दिया ही नहीं गया। इस पर निदेशक की अगुवाई में जांच बैठाई गई थी। निदेशक के तबादले से यह अधर में लटक गई है

निर्धन बेटियों का विवाह अनुदान 50 हजार
अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्ति की पुत्री की विवाह अनुदान राशि 20 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी गई है। इसमें क्षेत्रीय विधायक की भी अनुमति ली जाती है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना के मद में 34 लाख 30 हजार रुपए धनराशि प्राप्त हुई है। उपलब्ध बजट से 68 पात्रों को लाभान्वित किया जा सकता है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed