फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girlfriend fire on boyfriend, dramatic scene created on the road between.

प्रेमिका का 'इमोशनल अत्याचार', गिड़गिड़ाया प्रेमी

Fri, 04 Dec 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार) Updated Fri, 04 Dec 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
girlfriend fire on boyfriend, dramatic scene created on the road between.

‘चले जाओ मेरी नजरों के सामने से, तुमने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा।’ हाथ में जहर की शीशी लिए एक प्रेमिका सरेराह अपने प्रेमी पर गरज पड़ती है। प्रेमी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए उससे माफी मांगता है। बीच-बीच में प्रेमिका के हाथ से जहर की शीशी लेने की कोशिश भी करता है।

विज्ञापन


यह किसी बॉलीवुड फिल्म का सीन नहीं बल्कि भगवानपुर में बृहस्पतिवार को सामने आया वाकया है। प्रेमी पर प्रेमिका के ‘इमोशनल अत्याचार’ का यह नजारा लोगों ने रुपहले पर्दे के बजाय खुली आंखों से देखा।
विज्ञापन


भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में महिला कर्मियों से छेड़छाड़ के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन, बृहस्पतिवार को फैक्ट्री में साथ काम करने वाले एक प्रेमी युगल की लव स्टोरी का इमोशनल सीन सबके सामने आ गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे औद्योगिक क्षेत्र के एक मार्ग पर एक प्रेमी जोड़ा अचानक ही राहगीरों का ध्यान बटोरता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिड़गिड़ाकर माफी मांगता रहा प्रेमी, जुटे तमाशबीन

girlfriend fire on boyfriend, dramatic scene created on the road between.

प्रेमिका ने हाथ में जहर की शीशी ली हुई थी, जिसे वह रोते हुए बार-बार अपने मुंह में उडेलने का प्रयास करती। वहीं प्रेमी हाथ जोड़कर उससे माफी मांगता तो कभी हाथ से शीशी लेने की कोशिश करता। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा।

राहगीर रुक रुक कर दोनों को हैरत भरी नजरों से देखते रहे। वहीं कुछ महिला फैक्ट्री कर्मियों ने तो उन्हें टोका भी। आखिरकार कुछ देर बाद प्रेमी प्रेमिका को मनाने में कामयाब हो गया और उससे जहर की शीशी लेकर फेंक दी। इसके बाद दोनों बाइक से चले गए। यह मामला औद्योगिक क्षेत्र में चर्चाओं में रहा।

हालांकि मनमुटाव का पूरा माजरा ज्यादातर लोगों के समझ नहीं आया। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को मनाने में कुछ देर और सफल न होता तो शायद वह जहर खाकर अपनी जान ही दे देती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed