अच्छी खबर: देश के पांच सैनिक स्कूलों में अब बेटियों को भी मिलेगा दाखिला, इस तारीख तक करें आवेदन
- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल सहित पांच स्कूलों में खुली दाखिलों की राह
- छह दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, पांच जनवरी को परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल समेत देश के पांच सैनिक स्कूलों में बेटियों के लिए एडमिशन की राह खुल गई है। सेना में करियर बनाने की इच्छुक बालिकाएं इन स्कूलों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत केवल छात्राएं कक्षा छह से कक्षा नौ तक एडमिशन ले सकती हैं। बेटियों को सैनिक स्कूल बीजापुर कर्नाटक, चंद्रपुर महाराष्ट्र, घोड़ाखाल उत्तराखंड, कालीकिरी आंध्र प्रदेश और कोडागु कर्नाटक में दाखिले का मौका मिलेगा।
इसके लिए छह दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा पांच जनवरी 2020 को होगी। यहां करें आवेदन : sainikschooladmission.in
कक्षा छह में अब छात्राएं भी प्रवेश ले सकेंगी। छात्राओं की परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्रों के अलावा हल्द्वानी में दो अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले की शुरुआत दो साल पहले चिनचिप से हुई थी। लड़कियों के रहने की व्यवस्था के लिए जिस भवन का जीर्णोद्धार होना है, उसके लिए पहले ही शासन को लगभग 74 लाख का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
-कर्नल स्मिता मिश्रा, प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल
राज्यभर में 15 केंद्र बनाए, छठी और नवीं की परीक्षा में 8449 अभ्यर्थी बैठेंगे
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की छठी और नवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा पांच जनवरी को होगी। दोनों कक्षाओं के लिए 8449 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। छठी की प्रवेश परीक्षा में 4917 और नवीं के लिए 3532 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 15 केंद्र बनाए गए हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुड़की, कोटद्वार, रुद्रपुर और श्रीनगर में एक-एक केंद्र बनाया गया है। देहरादून में तीन और हल्द्वानी में पांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा ने बताया कि छठी के लिए 65 और नवीं के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी।