{"_id":"58bf782de4b28082642c0cbe2a73a918","slug":"gift-card-of-bank-for-festivals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर बैंकों के गिफ्ट कार्ड बने हॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर बैंकों के गिफ्ट कार्ड बने हॉट
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Oct 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गिफ्ट देने का तरीका भी हाईटेक हो रहा है। त्योहार, जन्मदिन, शादी-ब्याह पर क्या उपहार दिया जाए, इस ऊहापोह से बचने के लिए लोगों ने बैंकों के गिफ्ट डेबिट कार्ड देने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
लिमिट 25 हजार रुपए रोज
इस बार त्योहारों पर भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लोगों की मांग को देखते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों के अलावा अन्य बैंकों ने गिफ्ट कार्ड जारी किए हैं।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के डेबिट कार्ड की कीमत 500 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक है। इससे एटीएम से कैश नहीं निकाला जा सकता, लेकिन अच्छा यह है कि इसका प्रयोग प्वाइंट आफ सेल्स टर्मिनल (जहां प्रतिष्ठान में कार्ड स्वैप मशीन उपलब्ध हो) पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह कार्ड वही होल्ड कर सकता है, जिस ग्राहक का बैंक में खाता हो। इस कार्ड की लिमिट 25 हजार रुपए रोज की है। शर्त यह है कि यह केवल साल भर के लिए यूज किया जा सकता है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने भी गिफ्ट डेबिट कार्ड जारी किया है। बैंक सूत्रों की मानें तो बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। इलाहाबाद बैंक, घंटाघर के केशव हालांकि अभी फेस्टिव बोनांजा का इंतजार करने की बात दोहराते हैं।
गिफ्ट डेबिट कार्ड की तरफ ग्राहकों का खासा रुझान देखने को मिल रहा है। खास तौर पर त्योहार पर ग्राहक इसकी तरफ खिंच रहे हैं।
- बीएस गुसाईं, मार्केटिंग मैनेजर, केनरा बैंक
बैंक की तरफ से निकाले गए गिफ्ट डेबिट कार्ड की ग्राहकों में अच्छी मांग देखने को मिल रही है।
- रमेश कुमार, मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया