फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   general ticket to be sold from 10 dec in selected trains

रेलवे स्टेशन पर 10 दिसंबर से यात्रियों को मिलेगा साधारण श्रेणी कोच का टिकट

Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
general ticket to be sold from 10 dec in selected trains
देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों में यात्री साधारण कोच में बिना आरक्षण के यात्रा कर सकें, इसे लेकर रेलवे रेल प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 10 दिसंबर से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर साधारण श्रेणी कोच का टिकट जारी करने के साथ ही ट्रेनों मैं बिना आरक्षण की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि पहले चरण में देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस और देहरादून- नई दिल्ली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में ही साधारण कोच में यात्री साधारण टिकट लेकर यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण होने के साथ ही पहले तो रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। जब कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य हुई तो ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हुआ लेकिन यात्रियों में कोरोना संक्रमण ना हो, इसे लेकर सभी ट्रेनों के साधारण कोच में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई। ट्रेनों में सिर्फ इतने ही यात्री सफर कर रहे थे जितनी की सीटें उपलब्ध थी। ऐसे भी तमाम ऐसे यात्री थे जो आरक्षण नहीं मिल पाने की वजह से साधारण कोच में सफर नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन

आखिरकार यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों साधारण कोच ने आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने के साथ ही साधारण टिकट पर यात्रा करने की अनुमति दे दी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि फिलहाल देहरादून से संचालित देहरादून- नईदिल्ली एक्सप्रेस और देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में ही साधारण कोच में बिना आरक्षण के यात्रा करने की व्यवस्था लागू की गई है। जबकि अगले चरण में बाकी ट्रेनों के साधारण कोच में साधारण टिकट पर यात्री की सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed