{"_id":"57226eef4f1c1b522ba92455","slug":"ganesh-joshi-demand-to-remove-restrictions-on-conctruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में नए निर्माण पर प्रतिबंध हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में नए निर्माण पर प्रतिबंध हटाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
विधायक गणेश जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी में नए निर्माण पर लगे प्रतिबंध को हटाने समेत कई मुद्दों पर मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
शुक्रवार को सचिवालय में विधायक ने मुख्य सचिव को बताया कि मसूरी की जनता द्वारा आवास निर्माण के लिए 100 से 150 वर्ग मीटर तक नव निर्माण से प्रतिबंध हटाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
मिठ्ठी बेहड़ी में रक्षा विभाग को दी गई भूमि के शासनादेश में शर्तों और प्रतिबंधों को हटाकर अतिशीघ्र संशोधित शासनादेश जारी किया जाए। विधायक ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के संबंध में जल्द शासनादेश जारी करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि तीन हफ्ते के भीतर कमेटी की बैठक कर नव निर्माण प्रतिबंधन में छूट या हटाये जाने की कार्रवाई होगी। मिठ्ठी बेहड़ी प्रकरण में जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि रक्षा संपदा के अधिकारियों से पत्राचार कर जरूरी तथ्यों से शासन को अवगत कराएं। विकास कार्यों पर भी जल्द शासनादेश का आश्वासन दिया।