फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gadsainr and raipur vidhan bhavan

मुख्यमंत्री का ऐलानः गैरसैंण में 9 से बनेगा विधानभवन

Sat, 26 Oct 2013 08:02 PM IST
शेषमणि शुक्ल/ अमर उजाला, देहरादून
शेषमणि शुक्ल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Oct 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
gadsainr and raipur vidhan bhavan

गैरसैंण के विधानसभा भवन का निर्माण अगले महीने की 9 तारीख से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी को इस संबंध में हिदायत देते हुए कहा कि इस कार्य को तेजी से पूरा करे।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित
विज्ञापन


नवंबर में ही 19 तारीख से रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा भवन और सचिवालय का भी कार्य शुरू करने को कहा गया है।

विधानसभा भवन पर गंभीर
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बार-बार उलाहने के बाद राज्य सरकार ने गैरसैंण के विधानसभा भवन पर गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शुक्रवार को निर्माण एजेंसी एनबीसीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, IMA फर्जीवाड़ा: जांच में जुटी सीबीआई, बड़े घोटाले का शक

बैठक में उन्होंने भवन के एस्टीमेट और डीपीआर पर चर्चा की। बताया गया कि विधानभवन की कुल लागत करीब 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि निर्माण एजेंसी ने पूर्व में इसकी लागत काफी ज्यादा बताते हुए डीपीआर दी थी, जिस पर शासन और सरकार ने आपत्ति कर दी थी।

रायपुर में 19 नवंबर से शुरू होगा निर्माण
इस आपत्ति के चलते ही कार्य शुरू होने में विलंब हो गया। अब सरकार ने एजेंसी से संशोधित डीपीआर लेकर काम तेज करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने देहरादून के रायपुर में प्रस्तावित विधानभवन का काम 19 नवंबर से शुरू करने को कहा है।


बैठक के बाद सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बताया कि कार्यदायी संस्था एनबीसीसी से दोनों भवनों के निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई है। भूमि संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। संस्था को काम फास्ट ट्रेक पर करने के लिए निर्देशित किया गया है।

सचिवालय भी बनाया जाएगा
उन्होंने बताया कि रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा के साथ ही सचिवालय भी बनाया जाएगा। गैरसैंण विधानभवन के कार्यों का जायजा लेने शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी गैरसैंण जाएंगे।

मालूम हो कि गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा भवन का कार्य शुरू होने में विलंब पर स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed