{"_id":"78dc3a99190befd7d19acdf57607f24c","slug":"free-health-camp-of-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में यहां कराएं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में यहां कराएं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jan 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और इन्दिरेश हॉस्पिटल की ओर से शुक्रवार को देहरादून के निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के इस गांव में कोई लड़की नहीं बनती दुल्हन
महर्षि बाल्मीकि सर्वधर्म मंदिर धर्मशाला में यह शिविर का आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इस मौके पर ब्लडप्रेशर, ब्लडशुगर की निशुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ मुफ्त दवाएं वितरित की जाएंगीं।
विज्ञापन
पढ़ें, हमारे सीएम का खर्चा देखकर तो अंबानी भी शरमा जाएं
विज्ञापन
शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजकुमार करेंगे। शिविर में रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से शुरु होगा। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। शिविर में सामान्य बीमारियों की ही जांच की जाएगी।
पढ़ें, सरकार ने सभी को दिया नए साल का तोहफा
इस मौके पर श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन, नेत्र रोग, बालरोग, अस्थि रोग, नाक, कान, गला रोग आदि विभागों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे।
पढ़ें, श्रीनगर और लखनऊ से बेहतर है देहरादून
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय राय ने बताया कि शिविर का पंजीकरण कार्ड लाने वाले रोगियों को इलाज में विशेष छूट दी जाएगी।
इससे पहले गुरुवार को भी अमर उजाला फाउंडेशन और मैक्स हॉस्पिटल के निशुल्क चिकित्सा शिविर में बेटियों ने सेहत की जांच कराई। इसके साथ ही डॉक्टरों से सेहतमंद रहने के लिए जानकारी ली। इस मौके पर बड़ों-बूढ़ों और महिलाओं ने भी जांच कराई।
शिविर में ब्लडप्रेशर और ब्लडशुगर की निशुल्क जांच की गई। रोगियों को मुफ्त दवाएं दी गईं। निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय जूनियर हाईस्कूल परिसर, काठ बंगला चुक्खूवाला में किया गया था।
शिविर का उद्घाटन मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया। शिविर में आए कई लोगों को अपनी बीमारी के संबंध में पता ही न हीं था। इलाज न होने से मर्ज बढ़ रहा था। सीनियर फिजिशियन डॉ. आरके टंडन ने रोगियों की जांच की और उन्हें मर्ज से बचाव के तरीके बताए।
शिविर में आए कुल रोगी- 177 (आयु वर्ग-छह महीने से 91 वर्ष)
महिलाएं-77 (आयु वर्ग-18 साल से 70 साल)
पुरुष-35 (22 से 91 वर्ष)
स्कूली बच्चे-65 (पांच से 16 वर्ष)