फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in ration card

'रुड़की में सोनाक्षी सिन्हा बनकर रहती हैं लीना देवी'

Thu, 16 Oct 2014 10:04 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 16 Oct 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
fraud in ration card

रुड़की में राशनकार्ड बनाते समय जमा किए गए फोटो पहचान पत्र में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, सांसद किरण खेर एवं स्मिता पाटिल के फोटो मिले हैं।

विज्ञापन


राशन कार्डों के डिजिटलीकरण के दौरान मामला पकड़ में आने से जिला पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने राशन की दुकान सील कर जांच बिठा दी है।

करीब एक माह से देहरादून में बीपीएल और अंत्योदय के राशनकार्डों का डिजिटलीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान पूर्वी अंबर तालाब (रुड़की) के तीन महिलाओं के फोटो पहचान पत्र में तीन अभिनेत्रियों के फोटो लगे मिले हैं।
विज्ञापन

लीना देवी (पत्नी भवानी प्रसाद) की फोटो की जगह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फोटो लगी है।

उषा देवी (पत्नी पहल सिंह) की फोटो की जगह अभिनेत्री एवं सांसद किरण खेर और सविता (पत्नी अविनाश) की फोटो की जगह अभिनेत्री स्मिता पाटिल की फोटो लगी हुई है। तीनों महिलाएं किराएदार बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आदेश

fraud in ration card

इन पहचान पत्रों के आधार पर चार-चार यूनिट के राशनकार्ड बनाए गए हैं। राशन कार्डों का सत्यापन रुड़की नगर निगम के एक लिपिक ने किया है।

जिलापूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा की ओर से पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। डीएम डी.सैंथिल पांडियन की ओर से रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन भदौरिया को जांच के आदेश दे दिए हैं। अंबर तालाब स्थित राम सहाय की राशन की दुकान का रिकार्ड जब्त कर दुकान सील कर दी है।

-जो पहचान पत्र राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाए गए हैं, वह फर्जी हैं। डिजिटलीकरण के वक्त वोटर आईडी नंबर को भारत निर्वाचन आयोग के डाटा से मिलान कराया जाता है, लेकिन जो आईडी नंबर फोटो पहचान में लिखी गई है उसके नंबर डाटा से मेल नहीं खाते। फोटो पहचान पत्र पर अभिनेत्रियों की फोटो चस्पा होने के बाद मामले पर संदेह हुआ और मामला पकड़ में आया।
-राहुल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed