फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four year girl sexual assault in sitarganj

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची जिस हालत में पहुंची घर देखकर सन्न रह गए परिजन

Tue, 05 Feb 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Feb 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
four year girl sexual assault in sitarganj
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के बदहवास हालत में घर पहुंचने पर परिजनों ने उससे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार रविवार देर शाम चार वर्षीय बच्ची को लेकर पहले सिडकुल चौकी पहुंचा। यहां से उन्हें कोतवाली भेज दिया गया।

घर के बाहर खेल रही थी बेटी

परिजनों ने कोतवाल संजय कुमार को बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पंकज नाम का युवक उसे बहलाकर फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोतवाल ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराने के लिए एसआई बबीता गोस्वामी के साथ उसे अस्पताल भेजा गया है। आरोपी  के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed