फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four protesters drank phenol outside the Health Minister's residence,

Dehradun News: स्वास्थ्यमंत्री के आवास के बाहर चार प्रदर्शनकारियों ने फिनायल पिया, एक गंभीर

Wed, 22 Jul 2026 09:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 22 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Four protesters drank phenol outside the Health Minister's residence,
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर के बाहर धरना दे रहे चार नर्सिंग प्रदर्शनकारियों ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस सभी को अस्पताल लेकर गई। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नर्सिंग बेरोजगार सुबह आठ बजे स्वास्थ्यमंत्री का घेराव करने पहुंचे थे। मंत्री आवास के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी मंत्री आवास के बाहर बैठकर नारेबाजी करते रहे। पांच घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद स्वास्थ्यमंत्री ने नर्सिंग बेरोजगारों के तीन सदस्यी प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया लेकिन सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे परेशान होकर चार प्रदर्शनकारियों ने फिनायल पी लिया। एक महिला प्रदर्शनकारी ने अधिक मात्रा में फिनायल पिया जबकि तीन अन्य थोड़ी मात्रा में ही पी पाईं। लोगों ने उनसे बोतलें छीन लीं। घटना के बाद धरने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आनन-फानन में चारों को अस्पताल लेकर गई। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंत्री आवास के बाहर पहुंचे करीब 100 प्रदर्शकारियों को पुलिस हिरासत में लेकर एकता विहार धरना स्थल ले गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक झड़प होती रही। गौरतलब है कि नर्सिंग बेरोजगार नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर करीब सात महीने से धरना दे रहे हैं।


मंगलवार रात को प्रदर्शनकारी पुलिस और इंटेलीजेंस को चकमा देते हुए चुपचाप मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर धरना स्थल छोड़ आई थी। अगले ही दिन आंदोलनकारी फिर से उग्र हो गए। उन्होंने सुबह होते ही मंत्री आवास घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed