फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest not only government property.

'जंगल को अब सिर्फ सरकारी संपत्ति न समझें'

Tue, 22 Sep 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
forest not only government property.

‘भारत में वन संक्रमण’ विषय पर भारतीय वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित दो-दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन कहा गया कि वन अब सिर्फ सरकार की संपत्ति नहीं है, वनों के अंदर बसी आबादी, वन पंचायतों और वन भूमि के किसानों का अधिकार भी समझने की जरूरत है। वनाधिकारी अपने नजरिये में भी बदलाव लाएं। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक डा. अश्वनी कुमार ने किया।

विज्ञापन


कार्यशाला में हुई चर्चा
कार्यशाला में महानिदेशक डॉ. कुमार ने भारतीय परिदृश्य में वन संक्रमण काल की स्थिति के संबंध में विस्तार से अधिकारियों को बताया। कार्यशाला में झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मिजोरम व नागालैंड के भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


अन्य वक्ताओं ने ताजा स्थिति के मद्देनजर वन कानूनों में परिवर्तन की जरूरत बताई और अधिकारियों से सुझाव भी मांगे।

लोग अब कर रहे वन में खेती-किसानी
उनका कहना था कि वन भूमि में वन पंचायतें बन गई हैं। लोग खेती-किसानी कर रहे हैं। वन क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। भारतीय वन संक्रमण की स्थिति से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अधिकारी खुद को स्थिति के मुताबिक ढालें और सब के सहयोग के साथ चलें ताकि वनों और वन्य जीवों को क्षति न पहुंचे। इस मौके पर वन अनुसंधान संस्थान की कार्यवाहक निदेशक डा. नीलू गेरा, वरिष्ठ विज्ञानी डा. ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed