फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest fire control: NDMA will give budget to mobilize resources uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: वनाग्नि नियंत्रण...संसाधन जुटाने के लिए एनडीएमए देगा बजट, प्रदेश के सात जिले हैं अधिक संवेदनशील

Sat, 12 Apr 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

उत्तराखंड में सात जिले जंगल की आग दृष्टि से अधिक संवेदनशील है। एनडीएमए ने वनाग्नि नियंत्रण और प्रबंधन से जुड़े कामों को और अधिक मजबूत करने के लिए किन संसाधनों की आदि की आवश्यकता है, उसको लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Forest fire control: NDMA will give budget to mobilize resources uttarakhand News in hindi
जंगल में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने राज्य से वनाग्नि नियंत्रण व प्रबंधन के काम को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए बजट देगा। इसके लिए एनडीएमए ने राज्य से प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट को तैयार करने में वन महकमा जुटा है।

विज्ञापन

एनडीएमए ने जंगल की आग की दृष्टि से देश के 19 राज्यों के जनपदों का चयन किया है। इसमें उत्तराखंड के सात जिले पौड़ी-गढ़वाल, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा ही शामिल है। एनडीएमए ने वनाग्नि नियंत्रण और प्रबंधन से जुड़े कामों को और अधिक मजबूत करने के लिए किन संसाधनों की आदि की आवश्यकता है, उसको लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट को तैयार करने में वन महकमा जुटा है। इसी के तहत प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन की अध्यक्षता में बैठक वन मुख्यालय में हुई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसे बीस दिनों में तैयार कर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: अब तक 16 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण, चार मई तक केदारनाथ के लिए स्लॉट फुल

इसमें विभाग के सामने जो चुनौती और कमी है, उसको दूर करने के लिए संसाधनों की मांग करेगा। इसमें लीफ ब्लोवर, अग्निशमन यंत्र समेत अन्य संसाधनों की मांग आदि की जाएगी, जिससे संवेदनशील जगहों पर और बेहतर ढंग से काम किया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed