फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra: 16 lakh passengers have registered so far, slots for Kedarnath are full till 4 May

Chardham Yatra: अब तक 16 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण, चार मई तक केदारनाथ के लिए स्लॉट फुल

Fri, 11 Apr 2025 09:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra: 16 lakh passengers have registered so far, slots for Kedarnath are full till 4 May
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम के चार मई तक पंजीकरण स्लॉट फुल हो गए। 20 मई तक की यात्रा के लिए गिने चुने तारीख में ही पंजीकरण उपलब्ध है। इस बार पर्यटन विभाग की ओर से 60 प्रतिशत पंजीकरण की आधार आधारित ऑनलाइन की जा रही है। जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया। पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। अब तक 16 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन


पंजीकरण वेबसाइट पर registrationandtouristcare.uk.gov.in पर केदारनाथ धाम के लिए दो से चार मई तक पंजीकरण स्लॉट फुल हो चुके हैं। 20 मई तक यात्रा के लिए अब अलग-अलग तारीख में सात दिन के पंजीकरण स्लॉट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: हेली सेवा में फर्जीवाड़ा करने वाले ठगों पर मुकदमा दर्ज, दो फर्जी वेबसाइट कराई बंद

प्रदेश सरकार ने इस बार तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर अलग-अलग स्थानों पर ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है। यात्रा शुरू होने के दो-तीन पहले तीर्थ यात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed