{"_id":"39b837f7d8571aadaf81f8801379ef61","slug":"food-training-programme-for-girls-of-balika-niketan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के हाथों केक खाकर सीएम ने दिया 'गिफ्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के हाथों केक खाकर सीएम ने दिया 'गिफ्ट'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
सरकार अब आईएचएम में बालिका निकेतन की बालिकाओं को फूड ट्रेनिंग देगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को इंटरनेशनल फूड डे पर गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रावत ने आईएचएम के छात्रों और स्टाफ के बनाए गए 50 फीट लंबे केक को काटा। संस्थान का दावा है कि यह केक प्रदेश में अभी तक का सबसे लंबा केक है।
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा की थीम पर इंटरनेशलन फूड डे मनाने के लिए आईएचएम ने राजकीय बालिका निकेतन और शिशु निकेतन की बालिकाओं, बच्चों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। आईएचएम की फेकल्टी विवेक कुमार और संजीव कुमार ने छात्रों के सहयोग से तीन दिनों में बनाया है।
विज्ञापन
बनारसीदास चंडीवाला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एनसेम्बल 2015 में विजेता रही आईएचएम देहरादून की टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह में प्रमुख सचिव पर्यटन उमाकांत पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम ने वादा निभाया
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने राजकीय नारी निकेतन में रहने वाली गुड्डो को 15 हजार रुपये नगद दिए। दो जनवरी को जब सीएम ने नारी निकेतन केदारपुरम का औचक निरीक्षण किया था तो उन्होंने गुड्डो को 15 हजार देने की घोषणा की थी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राधा रतूड़ी भी उपस्थित रहीं।