फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   food become cheap

सस्ता हुआ खाना और रहना, पर लोग अंजान

Fri, 20 Sep 2013 03:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Sep 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
food become cheap

होटल में ठहरना और रेस्टोरेंट में खाना बेशक सस्ता हो गया हो, लेकिन न अभी तक लोगों इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने जब इस बात की पड़ताल की तो यह सामने आया। उन्होंने न केवल सर्विस टैक्स चुकाकर खाना खाया, बल्कि आदेश के बारे में बताने पर आगे से इस संबंध में सचेत रहने की बात दोहराने लगे।


पढ़ें, अस्पताल छोड़कर भागने लगे मरीज
विज्ञापन


अभी तक सर्विस टैक्स के रूप में 12.36 फीसदी चार्ज किया जा रहा था। लगातार चढ़ रही महंगाई के वक्त में आम लोगों ने इसे राहत भरी खबर बताया।

हमें नहीं पता कि बाहर खाना सस्ता हुआ है। अगर ऐसा है तो बहुत अच्छी बात है।
- प्रमोद

महंगाई के दौर में इससे अच्छी बात हो ही नहीं सकती। इससे बजट थोड़ा संभलेगा।
- प्रिया धीमान

रेस्टोरेंट में खाने पर सर्विस टैक्स लगने से जेब पर मार पड़ रही थी। अब राहत मिलेगी।
- सबा

आम जनता को इस खबर से राहत पहुंचेगी। सस्ता सुनकर ही अच्छा लगता है।
- शशि

यह हुआ है आदेश
उत्तराखंड में हाल ही में आई आपदा के मद्देनजर होटल में किराए के कमरों और रेस्टोरेंट में खाने-पीने की चीजों पर से सर्विस टैक्स हटाया है। यह छूट इसी 17 सितंबर से दे दी गई है, जो आने वाली 31 मार्च तक जारी रहेगी। इस संबंध में केंद्र सरकार के राजस्व विभाग की टैक्स रिसर्च यूनिट की ओर से पत्र जारी किया गया है। एस पांडेय, अधीक्षक, सेवा शुल्क, उत्पाद एवं सेवाकर ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed