फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food allowance of players in high level training camps increased to Rs 400 Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: अच्छी खबर...उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों का भोजन भत्ता 400 रुपये हुआ

Tue, 02 Sep 2025 01:07 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:07 PM IST
सार

उच्च स्तरीय खिलाड़ियों को पहले दिनभर के लिए दैनिक भोजन भत्ता सिर्फ 250 रुपये मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Food allowance of players in high level training camps increased to Rs 400 Uttarakhand News in hindi
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के उच्च स्तरीय खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब राष्ट्रीय और उससे उच्च स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाला दैनिक भोजन भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस वृद्धि की आवश्यकता बनी हुई थी।

विज्ञापन


250 रुपये दैनिक भोजन भत्ता पर्याप्त नहीं
उन्होंने इस संबंध में हुई बैठक में कहा था कि राज्य के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए 250 रुपये दैनिक भोजन भत्ता पर्याप्त नहीं है इसलिए इसे साई जैसी संस्थाओं की ओर से वर्तमान में दिए जा रहे भत्ते के समकक्ष करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिलसिले में पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए। विशेष यह भी है कि खिलाड़ियों के अलावा कोच और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी बढ़ी हुई दर से भोजन भत्ता दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आपदाओं का खतरा बढ़ने के साथ ही जलवायु परिवर्तन से पशुपालन पर संकट, खतरे में परंपरागत नस्लें भी

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है और यह भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भोजन भत्ता बढ़ने से खिलाड़ियों को ज्यादा पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सकेगा और उनके प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार आएगा। - रेखा आर्या, खेल मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed