फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   flyover dreams can be stop

फ्लाईओवर के सपने पर लग सकता है ब्रेक

Sat, 28 Sep 2013 06:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Sep 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
flyover dreams can be stop

देहरादून शहर के फ्लाईओवर पर फर्राटा भरने का सपना देख रहे हैं तो इंतजार लंबा खिंच सकता है।

विज्ञापन


राजधानी में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर और एक रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण उद्घाटन के छह माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया। निर्माणदायी कंपनी ईपीआई अब तक जमीन अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव भी तैयार नहीं कर पाई है। कंपनी प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजेगी, तभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

इसमें काफी समय लग सकता है। ऐसे में तय समय मार्च 2015 के भीतर फ्लाईओवर का निर्माण होना मुश्किल लग रहा है। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग से हटाकर ईपीआई कंपनी को तीन फ्लाईओवर और एक रेलवे अंडरब्रिज बनाने का जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन


छह माह पहले हुआ उद्घाटन
छह माह पहले मार्च 2013 के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने इसका उद्घाटन किया था, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से किस फ्लाईओवर के लिए कितनी भूमि का अधिग्रहण करना है, इसका प्रस्ताव तक नहीं बनाया गया। कंपनी के पदाधिकारी मौके पर जमीनों की पैमाइश नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन से लेकर मंत्री तक के आदेश के बावजूद कंपनी की ओर से काम में तेजी नहीं लाई जा रही है। ऐसे में कंपनी की सुस्ती के चलते शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की उम्मीदों को झटका लग सकता है। वहीं, इस संबंध में जब कंपनी के जीएम एनएन ठाकुर से बात करने की कोशिश की गई उन्होंने इनकार कर दिया।

ईपीआई कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों से स्थानीय स्तर पर बात करके भूमि अधिग्रहण का
प्रस्ताव तैयार करें। इसके बाद उस प्रस्ताव को प्रशासन को भेजे, जिससे काम जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके।
- ललित मोहन, प्रमुख अभियंता

एनएच बनाएगा सर्विस रोड
लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की ओर से आईएसबीटी के पास फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया जा चुका है। फ्लाईओवर के लिए एनएच 30 सितंबर से सर्विस रोड बनाने का काम शुरू करेगा, ताकि आईएसबीटी के पास जाम की समस्या खड़ी न हो।


लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि सर्विस रोड बनने के बाद तेजी से फ्लाईओवर बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed