फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five years old Arshad reunited with family after seven months

Dehradun News: सात माह बाद परिवार से मिला पांच वर्षीय अरशद

Sat, 25 Nov 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Five years old Arshad reunited with family after seven months
I- आठ मई 2023 को रूड़की में मिला था, उस समय वह अपना नाम भी याद करने में था असमर्थ
विज्ञापन

I
सात माह पहले परिवार से बिछड़ा पांच वर्षीय अरशद शुक्रवार अपने परिजनों से मिल गया। वह आठ मई 2023 को रूड़की में मिला था। उस समय वह अपना नाम याद करने में असमर्थ था। उसे राजकीय शिशु निकेतन भेजा गया, जहां उसे काउंसलर से परामर्श मिला। शिशु निकेतन के कर्मचारियों और परामर्शदाताओं की सहायता से उसने धीरे-धीरे अन्य बच्चों के साथ घुला-मिला और अपने बारे में जानकारी देनी शुरू की।I

Iअरशद ने बताया था कि उसके भाई का नाम समीर और बहन का नाम सोफिया है। उसके पिता नहीं हैं। दादा का नाम अनीश है। वह शादियों में खाना बनाने का काम करते हैं। यह भी बताया कि वह इसी शहर में कहीं का रहने वाला और उनका एक घर नाले के किनारे है। यह जानकारी जिलाधिकारी के निर्देश पर अखबार की विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई। 23 नवंबर को स्थिति बदल गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बच्चों के अधिकारों पर कार्य करने वाले स्थानीय वकील रिजवान अली से सहायता मांगी। रिजवान ने गैर सरकारी संगठनों, कानूनी विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से बालक का विवरण और फोटो का प्रचार कराया। इसके बाद आजाद कॉलोनी निवासी अरशद के परिवार को अगले ही दिन 24 नवंबर को पता चल गया। बालक के दस्तावेजों और पहचान की सत्यापन प्रक्रिया के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) व जिला प्रशासन देहरादून के समक्ष बालक को परिवारजनों के हवाले किया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed