फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five minister and 42 MLA didn't submit property details.

उत्तराखंड: पांच मंत्रियों ने नहीं दिया संपत्ति ब्योरा, ये रहे नाम

Sat, 31 Oct 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
five minister and 42 MLA didn't submit property details.

उत्तराखंड विधानसभा के 42 विधायकों ने 1975 के एक्ट में दिए प्रावधानों के अनुसार संपत्ति का ब्योरा स्पीकर कार्यालय में जमा नहीं कराया है। कानूनन निर्वाचित या मंत्री नियुक्त होने के तीन माह के अंदर संपत्तियों का विवरण देना जरूरी है। यह खुलासा काशीपुर निवासी एडवोकेट नदीम उद्दीन को सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी में हुआ।

विज्ञापन


उप्र मंत्री व विधायक (आस्तियों व दायित्वों का प्रकाशन) अधिनियम 1975 की धारा 3 के अनुसार विधायक व मंत्री निर्वाचित या नामित होने की तिथि से तीन माह के भीतर अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की सम्पत्तियों का विवरण विधानसभा सचिवालय को देना होता है।
विज्ञापन


20 फरवरी 2015 के प्रकाशित गजट में जिन मंत्रियों ने सम्पत्ति व दायित्व विवरण नहीं दिया है उनमें हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, इन्दिरा ह्रदयेश, दिनेश धनै व यशपाल आर्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं ब्योरा न देने वाले विधायक

five minister and 42 MLA didn't submit property details.

विधायकों में माल चन्द्र, विजयपाल सजवाण, राजेंद्र भंडारी, सुबोध उनियाल, विक्रम सिंह, अमृता रावत, महावीर सिंह रांगड, नवप्रभात, प्रेमचन्द्र अग्रवाल, मदन कौशिक, आदेश चौैहान, चन्द्र शेखर, हरिदास, फुरकान अहमद, प्रदीप बत्रा, प्रणव सिंह चैम्पियन, सरबत करीम अंसारी, यतीश्वरानंद, सुन्दर लाल मन्द्रवाल, गणेश गोदियाल, तीरथ सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, मयूख सिंह, नारायण राम आर्य, ललित फर्स्वाण, चंदन राम दास, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, हेमेश खर्कवाल, सरिता आर्या, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, अरविंद पांडे, राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह, पुष्कर सिंह धामी, राजकुमार, हरबंस कपूर, रेखा आर्या व हीरा सिंह बिष्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed