फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five family member died from mysterious disease.

रहस्यमयी बीमारी ने निगली परिवार की पांच जिंदगियां

Sat, 04 Apr 2015 12:55 PM IST
अजब सिंह/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
अजब सिंह/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार) Updated Sat, 04 Apr 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
five family member died from mysterious disease.

पहले भूख लगनी बंद हो जाती है और फिर कुछ दिन बाद हो जाती है मौत। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि हरिद्वार में पथरी के एक परिवार की दास्तां है। इस परिवार में पिछले तीन माह में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मरने वालों में चार भाई बहन और पांचवां पिता है। पिता की मौत तो शुक्रवार सुबह ही हुई है। डॉक्टर की माने तो यह अज्ञात बीमारी है। परिजनों की मानें तो परिवार के एक और सदस्य में यह लक्षण दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


नसीरपुर कलां निवासी शहीद के 11 बच्चे हैं। एक जनवरी को शहीद की आठ साल की बेटी रेशमा (8) की अचानक मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मौत का सिलसिला शुरू हुआ। फिर 19 जनवरी को बेटा फुरकान (17), 26 जनवरी को बेटी साबरी (10) की मौत हो गई। इसके बाद चार दिन पहले यानी 31 मार्च को बेटी शहराना (24) भी चल बसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं तीन अप्रैल को परिवार के मुखिया शहीद की भी मौत हो गई। मौत की दहशत से शहीद का बड़ा बेटा अल्ताफ अपनी पत्नी एवं बच्चों को लेकर ससुराल (बिजनौर) चला गया है।

पहले खत्म हो जाती है भूख फिर मौत

five family member died from mysterious disease.

शहीद की पत्नी रुखसाना बताया कि परिवार में जितने भी लोगों की मौत हुई है उनकी पहले भूख बंद हुई थी। धीरे-धीरे वह कमजोर होते गए और बाद में मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद सभी को सुल्तानपुर स्थित डॉ. राशिद से जांच करवाई थी लेकिन बीमारी का पता नहीं चला। रुखसाना का कहना है बेटे सद्दाम में भी यह लक्षण दिखाई दे रहा है।

क्या कहते हैं डॉक्टर
नसीरपुर कलां के शहीद के परिवार के दो लोग मेरे पास आए थे, मैंने उनका ब्लड टेस्ट कराया था। बीमारी का पता नहीं लगा। उसके बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल जाने की सलाह दी गई थी।
-डॉ. एम राशिद, सुल्तानपुर।

अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया था। एक परिवार में पांच मौत गंभीर मामला है। शनिवार को गांव में टीम भेजकर मौत की वजह पता लगाई जाएगी।
-डॉ. सुषमा गुप्ता, सीएमओ हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed