{"_id":"8bb8eb61e162be966c4656f1e59dd4b2","slug":"firing-at-cabinet-minister-harak-singh-home-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Sep 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कृषि मंत्री हरक सिंह के आवास पर आयोजित वीवीआईपी भोज के दौरान गोलियां चलीं। इसमें दो कांग्रेस नेता घायल हो गए। गोली चलाने का आरोप कांग्रेस के खानपुर विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर लगा है।
विज्ञापन
एक गोली कांग्रेस नेता विवेकानंद खंडूरी के पांव में जा लगी। जबकि दूसरी हरिद्वार के नेता रवींद्र सैनी को लगी। दोनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद मंत्री और विधायक मामले को दबाने में जुट गए। इस भोज में मुख्यमंत्री को भी पहुंचना था और वे आवास से भोज के लिए निकलने भी वाले थे पर सूचना मिलने पर रुक गए।
विज्ञापन
नौ बजे कुंवर प्रणव मंत्री के आवास पर पहुंचे
विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से विधायकों को भोज पर आमंत्रित किया गया था। रात करीब नौ बजे कुंवर प्रणव मंत्री के आवास पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रणव ने आवास पर पहुंचते ही हरक सिंह से मुलाकात की और हवा में फायर किया। उस वक्त हरक के यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, अमृता रावत, हरीश चंद्र दुर्गापाल और कई विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
उसके बाद डाइनिंग हाल में पहुंचकर भी उन्होंने फायर किया। इसी दौरान एक गोली छिटककर विवेकानंद खंडूरी के पांव में लग गई। दूसरी गोली रवींद्र सैनी को लगी। गोली की आवाज सुनने के बाद भी किसी को यह ख्याल नहीं आया कि गोली चली है। घायलों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।
कुंवर प्रणव पहले भी इस तरह के मामले को लेकर फंस चुके हैं। हरिद्वार में गंगा नदी में मगरमच्छ को मारने का आरोप भी लगा था। उनके बारे में मशहूर है कि मौके-बेमौके उन्हें अपने बाहुबल का प्रदर्शन करने का शौक है। इससे पहले भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की ताजपोशी के जुलूस में भी वे खुले में हवाई फायर कर फं से थे। हरिद्वार में ही एक बार चैंपियन का नाम बेटे के जन्मदिन के मौके पर हवाई फायर करने में चर्चा में रहा था।