फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female deaths from dengue

महिला की डेंगू से मौत, बेटे को भी खतरा

Sat, 28 Sep 2013 12:25 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 28 Sep 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
Female deaths from dengue

डेंगू से पीड़ित हरिद्वार की भीमगोड़ा निवासी 35 वर्षीय महिला तिथि (पत्नी सागर विश्वास) ने देहरादून के सीएमआई अस्पताल में शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


महिला का पुत्र भी डेंगू से पीड़ित है। सीएमआई में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानलेवा बीमारी से छटी मौत पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत
मूल रूप से बंगाल की रहने वाली तिथि को कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत थी। रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद उसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


पूर्व सभासद सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि लगातार प्लेटलेटस गिरने से महिला को सीएमआई अस्पताल (देहरादून) में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को भी है डेंगू
उन्होंने बताया कि महिला के नौ वर्षीय बेटे सत्यजीत को भी डेंगू है। वह भी सीएमआई अस्पताल में भर्ती है। क्षेत्र में डेंगू से दूसरी महिला की मौत की खबर सुनते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कान खड़े हो गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कुमार ने आईडीएसपी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा करने पहुंच गए।

यहां पहुंचते ही उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। पार्षद लाखन लाल चौहान ने कहा क्षेत्र में डेंगू से दूसरी मौत हो चुकी है। जानलेवा बीमारी के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग जरूरी कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed