फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake-doctor-case-arrested

फर्जी डॉक्टर मामला : दिल्ली का एक फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fake-doctor-case-arrested
फर्जी डॉक्टर मामले में जांच कर रही पुलिस ने अब दिल्ली के एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस गिरोह के सरगना इमलाख से साढ़े छह लाख रुपये में डिग्री खरीदी थी। इसका भी भारतीय चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि इस मामले में अब तक 16 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। जांच में पता चला था कि मोहम्मद गुरफान निवासी पहला फ्लोर चमेलियन रोड, उत्तरी दिल्ली भी फर्जी डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस कर रहा है। इस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली रवाना की गई। पुलिस ने मंगलवार को उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गुरफान ने बताया कि उसकी मुलाकात इमलाख के भाई सद्दाम के माध्यम से हुई थी। सद्दाम ने खुद को बाबा कॉलेज का पीआरओ बताया था। उसने बताया था कि वह उसे बीएएमएस की डिग्री दिलवा देगा। इसके लिए उसे एक सप्ताह में क्लास के लिए बाबा कॉलेज में आना पड़ेगा। इस झांसे में आकर उसने साढ़े छह लाख रुपये में डिग्री खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद सद्दाम ने कहा कि अब वह खुद को चिकित्सा परिषद की उत्तराखंड शाखा में रजिस्टर्ड करा सकता है। गुरफान ने खुद को परिषद में रजिस्टर्ड करा लिया। उसे लगा कि सारा काम एकदम सही है। वह प्रैक्टिस भी करने लगा। यह डिग्री भी राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक की बताकर दी गई थी।


----

देहरादून का पता दर्शाकर कराया रजिस्ट्रेशन

फर्जी डॉक्टर गुरफान का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उसके पते को देहरादून महबूब कॉलोनी दर्शाया गया था। गुरफान का कहना है कि वह इस पते पर कभी आया भी नहीं था। तीन लोगों ने परिषद के बाहर ही उससे साढ़े छह लाख रुपये लिए थे। तीनों लोग खुद को आपस में भाई बता रहे थे। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि इनमें से इमलाख और उसके एक भाई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, दो भाइयों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed