फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   facebook dispute in ramnagar

फेसबुक से उपजे 'दंगे' में पुलिस ने खेला था 'खेल'

Mon, 03 Mar 2014 10:14 AM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Mar 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
facebook dispute in ramnagar

रामनगर की टेंशन दूर हुई लेकिन शीर्ष स्तर पर पुलिस महकमे की सियासत भी सतह पर आई।

विज्ञापन


पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

साम्प्रदायिक दंगे के बहाने कुछ बड़े हाकिम अपने चेलों को एडजस्ट कराने में लग गए। टेंशन काबू करने के लिए डीएम एसएसपी की पीठ थपथपाने और सपोर्ट देने के बजाय कई बड़े अफसर अपना हित साधने में लगे रहे।
विज्ञापन


दो आईपीएस अफसर फैसले से नाराज
अक्षत गुप्ता डेढ़ महीना पहले ही नैनीताल के डीएम बने थे। आईपीएस विम्मी सचदेवा की पोस्टिंग तो पांच दिन पुरानी ही है। लेकिन दोनों अफसरों ने एक बड़ा दंगा होने से रोका। इसी बीच राजनीतिक शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम

दरअसल, विम्मी सचदेवा को एसएसपी नैनीताल बनाने का सीएम का निर्णय कई अफसरों को नागवार गुजरा। सीएम कैंप में ऊंचा सियासी रसूख रखने वाले कैडर के एक दो आईपीएस अफसर भी इस फैसले से नाराज हुए।


आईएएस कैडर में डीएम अक्षत गुप्ता का तो मुद्दा नहीं था लेकिन नैनीताल की महिला एसएसपी के खिलाफ उनके ही कैडर के कुछ धुरंधरों ने सियासत शुरू कर दी। इस लॉबी ने दंगा रोकने में बेहतर काम करने वाले एडिशनल एसपी को हटवा दिया।
 
पसंद के अफसर को लाने में कामयाब रही लॉबी
वर्ना अफसरों को दंगा खत्म होने के बाद नहीं दंगा रोकने में फेल होने पर हटाया जाता है। यह लॉबी अपनी पसंद के अफसर को लाने में कामयाब भी रही।

तीन दिन पहले जब दंगा शुरू हुआ तब डीएम एसएसपी के मांगने के दो घंटे बाद पीएसी भेजी गई।

पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

दंगे के समय डीआईजी कुमाऊं अनंतराम चौहान मौके पर आने के बजाय चौदह किलोमीटर दूर एक चौकी में बैठे रहे।

दंगा नियंत्रण के बाद हरिद्वार एसएसपी सदानंद दाते को भेजकर प्रयास तो नैनीताल की नवनियुक्त एसएसपी को फेल करने का भी हुआ।

लेकिन बात नहीं बनी। जबकि वहां पर लॉ एंड ऑर्डर के मास्टर माने जाने वाले एडीजी रामसिंह मीणा मौजूद थे।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

जिस कोतवाल को अब सस्पेंड किया गया वह एक बार पहले भी विवादों के चलते रामनगर से हटाने के बावजूद किसकेदबाव में पुन: कोतवाल बनाया। ये सब जांच के विषय हैं।

दंगे खत्म होने पर हटे अफसर
रानगर में हुए दंगे खत्म होने के बाद आमित श्रीवास्तव को हटा दिया गया। उन्हें आईआरबी-1 रामनगर में उप सेनानायक बनाया गया है।

आईआरबी में उप-सेनानायक के पद पर तैनात पंकज भट्ट को नैनीताल का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया। उधर, संबंधित क्षेत्र के डिप्टी एसपी को भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed