फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   extra train coach for festival season.

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Tue, 22 Sep 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
extra train coach for festival season.

त्योहारी सीजन में यात्री संख्या बढ़ने की संभावना के मद्देनजर रेलवे नंदा देवी एक्सप्रेस और काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच बढ़ाएगा। उत्तर रेलवे ने इस संबंध में संबंधित मंडल अधिकारियों और स्टेशन प्रभारियों को अतिरिक्त व्यवस्था के लिए निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन


दीपावली, छठ पर्व और अन्य त्योहारों व उसके आसपास के दिनों में हर साल की तरह विभिन्न रूट की ट्रेनों में अभी से सीटों की वेटिंग बढ़ने लगी हैं। उत्तर रेलवे ने इस दौरान दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों से 17 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में फिलहाल तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़े हैं। देहरादून से नई दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस (एसी स्पेशल) में नई दिल्ली से रवाना होने पर एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक एक अतिरिक्त एसी टू टियर कोच जुड़ेगा। इसी ट्रेन में देहरादून से रवाना होने पर दो अक्तूबर से एक दिसंबर तक एक अतिरिक्त एसी टू टियर कोच चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, जम्मूतवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस में जम्मूतवी से चलने पर चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक एक एसी थ्री टियर कोच अतिरिक्त रहेगा। काठगोदाम से चलने पर छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक एक एसी थ्री टियर कोच अतिरिक्त रहेगा।


कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस में भी काठगोदाम से रवाना होने पर चार अक्तूबर से 30 नवंबर तक एक अतिरिक्त एसी थ्री टियर कोच लगेगा। कानपुर से चलने पर छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक एक एसी थ्री टियर कोच अतिरिक्त रहेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा बताया कि यात्री संख्या बढ़ने पर जरूरी हुआ तो अन्य ट्रेनों में भी कोच बढ़ाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed