{"_id":"b152a24537b604b81091f3b84ee545e8","slug":"excuse-of-having-to-wash-gold-swindle-old-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना धोने के बहाने बुजुर्ग से कर गए ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना धोने के बहाने बुजुर्ग से कर गए ठगी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Oct 2013 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में गहनों की सफाई करने के बहाने दो ठगों ने एक परिवार को लाखों रुपयों का चूना लगा दिया। ठग इस कदर शातिर थे कि उन्होंने कई दिन का होमवर्क करके वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
परिवार को जब तक भनक लगती कि वह ठगे जा चुके हैं तब तक दोनों बदमाश चंपत हो चुके थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोना साफ करने वाला पाउडर
नेहरू कालोनी के ‘ए’ ब्लाक में देवेंद्र सिंह नेगी का आवास है। देवेंद्र वेल्हम गर्ल्स में मैस असिसटेंट हैं जबकि उनकी पत्नी डीएवी महाविद्यालय में लैब असिस्टेंट है। दोनों मंगलवार को ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन
पढें, 'जाम में न फंसता पति तो बच जाती पत्नी'
विज्ञापन
घर में देवेंद्र की बुजुर्ग मां कीर्ति देवी (90) मौजूद थी। 11 बजे के करीब दो युवक घर पर आए और कीर्ति देवी को कहा कि उन्हें ‘नेगी जी’ ने भेजा है।
कीर्ति देवी ने कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि नेगी जी ने सोना साफ करने वाला पाउडर मंगाया था। वहीं देने आए है। बुजुर्ग महिला को भरोसे में लेने के बाद दोनों ने लोटे में पाउडर डाल कर कीर्ति देवी से सोने के आभूषण धोने के लिए मंगाए।
एक जोड़ी कुंडल और चेन
महिला एक जोड़ी कुंडल और चेन ले आई। उन्होंने उसे धोया और बुजुर्ग महिला को कहा कि लोटे में ही आभूषण है और इसे फ्रीजर में रख दिजीये।
पढें, गुंडो के डर से युवती को जंगल में ही छोड़ आया युवक
बुजुर्ग महिला इस दौरान बाहर आ गई और पड़ोसियों को कहा कि दो युवक सोना धोने आए है। पड़ोसियों को शक हो गया। वह जब तक बुजुर्ग महिला के साथ घर पहुंचते। तब तक दोनों युवक चंपत हो चुके थे। सूचना पर नेहरूकालोनी पुलिस मौके पर पहुंची।