फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   EX-servicemen Children will be given more than 50% discount on coaching Uttarakhand News

Uttarakhand: पूर्व सैनिकों के बच्चों को कोचिंग में देंगे 50% से अधिक की छूट, बैठक में लिया गया निर्णय

Mon, 29 Sep 2025 11:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Sep 2025 11:03 AM IST
सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के बच्चों के को कोचिंग के लिए 50 फीसदी शुल्क उपनल के माध्यम से दिया जाएगा। जबकि 25 फीसदी की छूट के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट से बात की जाएगी।

विज्ञापन
EX-servicemen Children will be given more than 50% discount on coaching Uttarakhand News
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

प्रदेश में पूर्व सैनिकों के बच्चों को उपनल के माध्यम से एनडीए और सीडीएस की कोचिंग में 50 फीसदी या इससे अधिक की छूट दिए जाने की तैयारी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में उपनल के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कई बच्चे सेना में अफसर बनना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कोचिंग बहुत महंगी होने से वह कोचिंग नहीं ले पाते।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि कोचिंग के लिए 50 फीसदी शुल्क उपनल के माध्यम से दिया जाएगा। जबकि 25 फीसदी की छूट के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट से बात की जाएगी। शेष 25 फीसदी शुल्क एनडीए, सीडीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को देना होगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि कई कोचिंग इंस्टीट्यूट इसके लिए तैयार हैं। जल्द प्रस्ताव तैयार कर योजना को अमल में लाया जाएगा। मंत्री ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दें।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UKSSSC: पेपर लीक मामला: परीक्षा केंद्र में नीली कुर्सी की कहानी में नहीं कोई दम, ये नए तथ्य आए अब सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैन्य अधिकारियों की ओर से बताया गया कि वे मंगलवार को सैन्यधाम का निरीक्षण करेंगे। बैठक में पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, मेजर जनरल ओपी सभरवाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, मेजर जनरल एएस रावत, मेजर जनरल पीएस राणा, मेजर जनरल डी अग्निहोत्री, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed